बारां के नाहरगढ़ स्थित वन विभाग कार्यालय में तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में फरार किसान नेता नरेश मीणा ने जंगल से बयान जारी किया है। उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे और पुलिस की तलाश को राजनीतिक कार्रवाई बताया। मीणा ने कहा कि पहले उन्होंने छह तारीख को आत्मसमर्पण करने की बात कही थी, लेकिन चार तारीख को छापे और इनाम घोषित होने के बाद उन्होंने अपना फैसला बदल दिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
नाहरगढ़ स्थित वन विभाग कार्यालय में तोड़फोड़ और मारपीट के मामले में आरोपी किसान नेता नरेश मीणा ने जंगल से बयान जारी कर पुलिस कार्रवाई को पूरी तरह राजनीतिक करार दिया है। उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज मामले को राजनीतिक बताते हुए पुलिस कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
पुलिस कार्रवाई और सरेंडर का फैसला
फरार किसान नेता नरेश मीणा ने कहा कि उन पर राजकाज में बाधा डालने और तीन पीडीपी का मामूली मुकदमा दर्ज है। ऐसे मामलों में आमतौर पर तीन दिन में जमानत मिल जाती है। इसके बावजूद 12 थानों की पुलिस, पांच बसें और एसटीएफ की टीम उन्हें तलाश रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उन पर मात्र 25 पैसे का इनाम घोषित किया गया है, जबकि उन्हें पकड़ने के प्रयास में अब तक लाखों रुपये का ईंधन खर्च किया जा चुका है।
मीणा का दावा है कि नाहरगढ़ में कोई मारपीट नहीं हुई थी और उन्हें जबरन आरोपी बनाया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पहले उन्होंने छह तारीख को आत्मसमर्पण करने की बात कही थी। हालांकि, चार तारीख को पड़े छापे और इनाम घोषित होने के बाद उन्होंने अपना फैसला बदल लिया।
विज्ञापन
राजनीतिक आरोप और क्षेत्रीय मुद्दे
किसान नेता ने बताया कि वह वर्ष 2020 से हाड़ौती क्षेत्र में सक्रिय हैं और यह क्षेत्र में उनकी चौथी दिवाली है। इस बार वह स्वयं चुनाव नहीं लड़ रहे, बल्कि तीसरे मोर्चे से बहुजन समाज पार्टी की मदद कर रहे हैं। उन्होंने सत्ता में बैठे नेताओं पर राजनीति को व्यवसाय बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी नेताओं को डर है कि किसान कौमों के हाथों में सत्ता आने पर उनकी राजनीति खत्म हो जाएगी।
जंगल और आदिवासी, गुर्जर तथा भील समाज के मुद्दों पर मीणा ने कहा कि एक तरफ जंगल उजाड़कर कारखाने लगाए जा रहे हैं, तो दूसरी तरफ छोटे किसानों को उजाड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें चुनावी नतीजे की चिंता नहीं है, उनका मकसद जनता के दिल में जगह बनाना है।