फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूंगरपुर में दो सड़क हादसे: मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभागाध्यक्ष और रिटायर्ड एएसआई की मौत

Sun, 11 Oct 2026 05:22 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर

सार

डूंगरपुर जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश रोत और सेवानिवृत्त एएसआई मानसिंह शक्तावत की मौत हो गई। एक हादसा जेठाना के पास नेशनल हाईवे 927-ए पर हुआ, जबकि दूसरा दोवड़ा थाना क्षेत्र के पुनाली में हुआ। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज के हरिदेव जोशी हॉस्पिटल में सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश रोत की रविवार तड़के दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा करीब 3 बजे जेठाना के पास हुआ, जब उनकी क्रेटा कार आगे चल रही गाड़ी से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और डॉ. रोत अंदर फंस गए। उन्हें काफी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकालकर गंभीर हालत में सागवाड़ा हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


पत्नी और बच्चों से मिलने बांसवाड़ा जा रहे थे डॉ. रोत
डॉ. रोत के बड़े भाई भगवतीलाल के अनुसार, वे शनिवार रात डूंगरपुर से बांसवाड़ा के लिए निकले थे। उनकी पत्नी डॉ. ममता डामोर और बच्चे बांसवाड़ा में रहते हैं। आडीवाट पेट्रोल पंप के पास आगे चल रही गाड़ी के अचानक ब्रेक लगाने से उनकी कार उससे टकरा गई। डॉ. राजेश रोत मूल रूप से वरदा थाना क्षेत्र के नौकना गांव के थे। डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज की शुरुआत से ही वे और उनकी पत्नी यहां पदस्थ थे। हाल ही में डॉ. ममता डामोर का बांसवाड़ा ट्रांसफर हुआ था। वे एनेस्थीसिया विभाग में कार्यरत हैं।

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, रिटायर्ड एएसआई की मौत
दूसरी घटना शनिवार शाम डूंगरपुर के दोवड़ा थाना क्षेत्र के पुनाली में हुई। यहां बटिकड़ा से पुनाली की ओर बाइक से जा रहे रिटायर्ड एएसआई मानसिंह शक्तावत (62) को पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में मानसिंह शक्तावत के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं। उन्हें डूंगरपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।
विज्ञापन


दो साल पहले हुए थे सेवानिवृत्त, फरार कार चालक की तलाश
गेहूंवाड़ा निवासी उनके बेटे योगेंद्र सिंह शक्तावत ने पुलिस को रिपोर्ट दी। उन्होंने बताया कि उनके पिता पुलिस विभाग में एएसआई के पद पर कार्यरत थे और करीब दो साल पहले सेवानिवृत्त हुए थे। पुलिस के अनुसार, मानसिंह शक्तावत की बाइक को टक्कर मारने वाली कार उदयपुर नंबर की थी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस दुर्घटना की जांच के साथ फरार चालक और कार की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें