फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूंगरपुर: भारत आदिवासी पार्टी का पहली बार बना जिला प्रमुख; कांग्रेस ने वोट नहीं डाले,लॉटरी से हुआ फैसला

Wed, 25 Nov 2026 08:17 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला, डूंगरपुर

सार

आदिवासी बहुल डूंगरपुर जिले में भारत आदिवासी पार्टी ने पहली बार चुनाव लड़कर जिला प्रमुख पद हासिल किया। 37 सीटों वाली जिला परिषद में भाजपा और बाप को 14-14 सीटें मिलें। कांग्रेस के 9 सदस्यों ने मतदान से दूरी रखी। बराबर वोट मिलने पर लॉटरी निकाली गई, जिसमें बाप के अनुतोष रोत जिला प्रमुख चुने गए।
विज्ञापन
डूंगरपुर में बाप का जिला प्रमुख बनने के बाद खुशियां मनाते कार्यकर्ता।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 आदिवासी बहुल डूंगरपुर जिले में भारत आदिवासी पार्टी ने पहली बार चुनाव लड़कर अपना जिला प्रमुख बना लिया है। चुनाव परिणाम काफी रोचक रहा, क्योंकि कांग्रेस ने मतदान से दूरी बनाए रखी। भाजपा और भारत आदिवासी पार्टी को समान सीटें मिलीं, जिसके बाद लॉटरी निकाली गई।

लॉटरी में भारत आदिवासी पार्टी के अनुतोष रोत जिला प्रमुख चुने गए। डूंगरपुर जिला परिषद में कुल 37 सीटें थीं। इनमें भाजपा और भारत आदिवासी पार्टी को 14-14 सीटें मिली थीं। कांग्रेस ने 9 सीटों पर जीत हासिल की थी। जिला प्रमुख के चुनाव में भाजपा से कांतिलाल डामोर और भारत आदिवासी पार्टी से अनुतोष रोत ने पर्चा दाखिल किया। कांग्रेस ने इस चुनाव में अपना कोई प्रत्याशी नहीं उतारा। कांग्रेस के 9 सदस्यों ने मतदान नहीं किया। इससे भाजपा और भारत आदिवासी पार्टी को बराबर 14-14 वोट मिले। जिला कलेक्टर देशलदान की उपस्थिति में लॉटरी निकाली गई।

पहली बार में ही सफलता

विज्ञापन

भारत आदिवासी पार्टी ने डूंगरपुर में पहली बार पंचायतीराज चुनाव लड़ा। पार्टी ने पहली बार में ही अपना जिला प्रमुख बनाने में सफलता प्राप्त की। जिले में वर्तमान में भारत आदिवासी पार्टी के सांसद और दो विधायक भी हैं। यह पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान: पंचायत चुनाव में झटके के बाद भाजपा का दिल्ली में मंथन, मदन राठौड़ समेत पूरी टीम तलब

गठबंधन पर नहीं बनी बात
चुनाव से पहले मंगलवार रात और बुधवार सुबह कांग्रेस और भारत आदिवासी पार्टी के बीच गठबंधन पर चर्चा हुई। किंतु, इस पर कोई सहमति नहीं बन पाई। नामांकन दाखिल होने के साथ ही यह स्पष्ट हो गया था कि कांग्रेस किसी दल के साथ नहीं जाएगी। कांग्रेस सदस्यों ने अपने वोट भी नहीं डाले। पिछले पंचायत चुनाव में भाजपा और कांग्रेस ने मिलकर जिला प्रमुख बनाया था, लेकिन इस बार कांग्रेस ने मतदान से दूरी बना ली।

डूंगरपुर में बाप का जिला प्रमुख बनने के बाद खुशियां मनाते कार्यकर्ता।

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें