फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dungarpur News: जमीनी विवाद में खून से रंगे रिश्ते, बड़े भाई ने सरिए से हमला कर की छोटे की हत्या, आरोपी फरार

Mon, 03 Aug 2026 07:44 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर

सार

फलौज गांव में जमीन के विवाद में भाईचारे का रिश्ता खून से रंग गया। मामूली कहासुनी के बाद बड़े भाई ने छोटे भाई के सिर पर लोहे के सरिए से वार कर उसकी जान ले ली और मौके से फरार हो गया।
 
विज्ञापन
पुलिस थाना दोवड़ा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के दोवड़ा थाना क्षेत्र के फलौज गांव में सोमवार को जमीन विवाद में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की सिर पर लोहे के सरिए से वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी बड़ा भाई मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार फलौज निवासी गोपाल पाटीदार और उसके बड़े भाई रतनलाल पाटीदार के बीच लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा था। सोमवार को मृतक गोपाल पाटीदार (48) पुत्र हुका पाटीदार अपनी दुकान पर बैठा था। इसी दौरान उसके बड़े भाई रतनलाल की पत्नी राधा गाली-गलौज करते हुए उसकी दुकान पर पहुंची। कुछ देर बाद रतनलाल पाटीदार भी वहां पहुंचा और दोनों गोपाल से विवाद करने लगे।

ये भी पढ़ें: अजमेर में दर्दनाक हादसा: हवा में कई फीट उछला बाइक सवार, रौंदते हुए फरार हुआ थार चालक; जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन


विवाद के दौरान रतनलाल ने गोपाल से मारपीट शुरू कर दी। उसने गुस्से में आकर लोहे का सरिया गोपाल के सिर पर दे मारा। इससे गोपाल लहूलुहान होकर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग भी एकत्र हो गए। लोगों को देखकर रतनलाल मौके से भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही दोवड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। मौका पंचनामा बनाने के बाद पुलिस ने शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपी रतनलाल पाटीदार की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि गोपाल का अपनी पत्नी से तलाक हो चुका था। उसके बाद से वह अकेला ही रहता था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें