बांसवाड़ा जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवती और एक युवक की मौत हो गई, जिससे क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया। एक ओर चार दिन से लापता युवती का शव तालाब में मिला, वहीं दूसरी ओर पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों मामलों में पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
भंडारिया तालाब में मिला लापता युवती का शव
अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार गढ़ी थाना क्षेत्र के भंडारिया तालाब में शुक्रवार सुबह एक युवती का शव मिला। उसकी पहचान गढ़ी निवासी वनिता रावल (27) के रूप में हुई है, जो पिछले चार दिनों से लापता थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला।
गुमशुदगी के बाद तलाश, फिर मिला शव
पुलिस जांच में सामने आया कि वनिता रावल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। चार दिन पहले वह घर से बकरियां चराने के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद गुरुवार को गढ़ी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। अगले दिन तालाब में शव मिलने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।