फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banswara News: रतलाम से गिरफ्तार हुआ मोटागांव से लापता व्यापारी, माही नदी में मिला था साथी का शव, जांच जारी

Tue, 16 Sep 2025 10:44 AM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा

सार

बीती आठ सितंबर से मोटागांव से लापता हुए दो व्यापारियों में से एक का शव माही नदी में मिलने के बाद दूसरे के भी नदी में बहने की आशंका गहरा गई थी लेकिन कल रात पुलिस ने दूसरे व्यापारी को मप्र के रतलाम से गिरफ्तार कर लिया।
 
विज्ञापन
रतलाम से गिरफ्तार किया गया हर्षित (दाढ़ी में)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के मोटागांव से लापता हुए दो व्यापारियों के मामले में पुलिस को सोमवार रात सफलता मिली, जब दूसरे व्यापारी हर्षित सेवक को मध्यप्रदेश के रतलाम जिले से गिरफ्तार किया गया। पहले व्यापारी सुरेश सोनी का शव 11 सितंबर को माही नदी में मिला था। गौरतलब है कि दोनों व्यापारी 8 सितंबर से लापता थे।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के अनुसार हर्षित को रतलाम से गिरफ्तार कर देर रात खमेरा थाने में रखा गया। मोटागांव थाना पुलिस ने वहां पहुंचकर पूछताछ शुरू कर दी है। अभी पुलिस ने किसी जानकारी का खुलासा नहीं किया है, लेकिन पूछताछ से दोनों व्यापारियों के लापता होने, सुरेश का शव मिलने के कारण हादसा या हत्या और किसी तीसरे व्यक्ति की संलिप्तता समेत कई पहलुओं का पता चलेगा।

गौरतलब है कि मोटागांव निवासी हर्षित सेवक और सुरेश सोनी पड़ोसी थे और 8 सितंबर को दोपहर में घर से कार लेकर निकले थे, इसके बाद दोनों लापता हो गए। शाम तक परिजन उनसे संपर्क में थे लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ होने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और परिजन दोनों की तलाश में जुट गए लेकिन मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज की जांच के बावजूद कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Barmer News: खेत में अधेड़ का शव मिलने से पाटोदी क्षेत्र में सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

लापता होने के चौथे दिन 11 सितंबर को डूंगरपुर के भीलुड़ा गांव के फलातेड़ शिव मंदिर के पास बहती माही नदी में सुरेश का शव मिला। पुलिस ने डीएनए सैंपल लेकर उसकी पहचान सुनिश्चित की। अगले दिन 12 सितंबर को, व्यापारियों की कार बांसवाड़ा-उदयपुर मार्ग पर लसाड़ा गांव के पुल के नीचे मिली, जिसमें दोनों के जूते, चप्पल और अन्य सामान बरामद हुए।
विज्ञापन


माही नदी में सुरेश का शव और कार मिलने के बाद पुलिस ने अनुमान लगाया था कि हर्षित भी पानी में बह गया हो सकता है। इसके बाद परिजन और पुलिस टीम ने नदी के बहाव क्षेत्र से जुड़े गांवों और कस्बों में उसकी तलाश जारी रखी लेकिन कल रात पुलिस ने रतलाम से हर्षित को गिरफ्तार किया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें