फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banswara News: एक ही कार पांच लोगों को बेचकर लगाया लाखों का चूना, गिरफ्तारी के बाद खुला करोड़ों का खेल

Thu, 09 Jul 2026 11:22 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा

सार

एक ही कार को बार-बार बेचकर लोगों को ठगने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी पर नौकरी दिलाने के नाम पर भी बड़ी रकम की धोखाधड़ी करने के आरोप हैं।
विज्ञापन
एक ही कार को पांच अलग-अलग लोगों को बेचकर लगाया लाखों का चूना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला पुलिस ने एक ही XUV कार को पांच अलग-अलग लोगों को बेचकर ठगी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपी से कई अन्य धोखाधड़ी के मामलों की जानकारी भी सामने आई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान गढ़ी थाना क्षेत्र के खेड़ा गांव निवासी जिगर भट्ट के रूप में हुई है। वह पहले शौर्य फाउंडेशन में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर कार्यरत था। जांच में आरोप है कि उसने नौकरी दिलाने का झांसा देकर बड़ी संख्या में युवाओं से लाखों-करोड़ों रुपये की ठगी की।

एक ही कार पांच लोगों को बेचने का आरोप
पुलिस के मुताबिक ठगी के बाद आरोपी जयपुर के जगतपुरा स्थित रामनगरिया क्षेत्र में परिवार के साथ रह रहा था। गढ़ी थाना पुलिस ने उसे XUV कार ठगी मामले में गिरफ्तार किया। एक पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने 18 लाख रुपये में कार बेचने के बाद बहाने से वाहन वापस ले लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी ने कथित तौर पर उसी कार को पांच अलग-अलग लोगों को बेचकर लाखों रुपये की ठगी की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jhunjhunu: कलयुगी बेटे का खौफनाक चेहरा, मामूली विवाद में चाकू मारकर मां की हत्या, बहन को फोन पर बताई करतूत

जांच में यह भी सामने आया कि शौर्य फाउंडेशन में प्रोजेक्ट मैनेजर रहते हुए जिगर भट्ट ने करीब 200 युवक-युवतियों को नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोप है कि अभ्यर्थियों से 40 हजार से 1 लाख रुपये तक वसूले गए और बड़ी राशि एकत्र करने के बाद वह फरार हो गया।

पहले भी दर्ज हो चुका है मामला
इस संबंध में 11 अक्टूबर 2025 को दानपुर थाने में केलियापाड़ा फैफर गांव निवासी अर्जुनलाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में संस्था के अध्यापक मणीलाल, डायरेक्टर दिलीप कुमार दवे और प्रोजेक्ट मैनेजर जिगर भट्ट पर नौकरी के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाया गया था।
विज्ञापन


पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। अब पुलिस यह पता लगा रही है कि कितने अभ्यर्थियों से कितनी राशि वसूली गई और इस कथित ठगी में अन्य किन लोगों की भूमिका रही।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें