बांसवाड़ा में जनसंघ और भाजपा के संस्थापक सदस्य तथा जिले की घाटोल विधानसभा क्षेत्र से चार बार के विधायक रहे नवनीतलाल निनामा का गुरुवार को निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से बीमार थे। अंतिम संस्कार 24 अप्रैल शुक्रवार को प्रातः 9 बजे उनके गांव गरनावट में किया जाएगा। उनके निधन पर भाजपा सहित कई संगठनों ने शोक व्यक्त किया है।