फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banswara News: साइबर ठगों का नया कारनामा, केंद्रीय मंत्रियों के फर्जी वीडियो दिखाकर 10 लाख से ज्यादा की ठगी

Sat, 31 Jan 2026 04:02 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा

सार

साइबर ठगों ने फेसबुक पर अमित शाह और निर्मल सीतारमण के निवेश संबंधी फर्जी वीडियो दिखाकर पीड़ित से दस लाख रुपए से अधिक की रकम ऐंठ ली। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
 
विज्ञापन
10 लाख की ठगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फेसबुक पर निवेश का विज्ञापन दिखाकर एवं प्रतिमाह 40 से 45 हजार रुपए की कमाई का सपना दिखाकर जिले के एक व्यक्ति से साइबर ठगों ने दस लाख रुपए से अधिक की ठगी कर ली। पीड़ित ने साइबर थाना बांसवाड़ा में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

विज्ञापन


साइबर थाने में दी रिपोर्ट में प्रेमप्रकाश नायक पुत्र मन्साराम नायक निवासी मोटाटाण्डा ने बताया कि उसने फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा, जिसमें केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और गृहमंत्री अमित शाह के वीडियो दिखाकर निवेश योजना का प्रचार किया गया था। विज्ञापन में दावा किया था कि 22 हजार रुपए के निवेश करने पर प्रतिमाह 40 से 45 हजार रुपए की आय होगी। सरकारी योजना समझकर प्रेमप्रकाश ने अपनी जानकारी भर दी। इसके बाद उन्हें एक मोबाइल से कॉल आया और निवेश के लिए प्रेरित किया।

ये भी पढ़ें: Tonk News: जयपुर कूच पर लगा ब्रेक, आधी रात की वार्ता के बाद खत्म हुआ नरेश मीणा का आंदोलन, प्रशासन से बनी बात
विज्ञापन


कॉल करने वाले ने खुद को कंपनी का वरिष्ठ मैनेजर बताया और विदेशी अनुभव की जानकारी देकर भरोसा दिया। इस पर प्रेमप्रकाश ने 14 अक्टूबर को 21 हजार 933 रुपए ऑनलाइन जमा कराए। इसके बाद अलग-अलग मोबाइल नंबरों से लगातार कॉल आते रहे और क्रिप्टो करेंसी, गोल्ड व स्टॉक में निवेश करने के लिए प्रलोभन दिया गया। प्रेमप्रकाश ने 12 नवंबर को बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा मोटागांव के अपने खाते से सीपी दिल्ली के खाते में 9 लाख 99 हजार 989 रुपए जमा करवाए।
विज्ञापन


ठगों ने प्रेमप्रकाश को 10 हजार डॉलर दिखाकर और अधिक निवेश करने के लिए दबाव बनाया। रुपए निकालने की कोशिश करने पर टैक्स और होल्डिंग चार्ज के नाम पर टाल दिया। अज्ञात आरोपियों ने फेसबुक पर फर्जी विज्ञापन और झूठे वीडियो दिखाकर कुल 10 लाख 43 हजार 905 रुपए की राशि ऑनलाइन और आरटीजीएस के माध्यम से हड़प ली। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को लिखित रिपोर्ट प्रस्तुत कर अभियुक्तों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साइबर थाना पुलिस मामले में जांच कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें