फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPSC RAS Result: होमगार्ड के बेटे ने किया कमाल, 35वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान

Sun, 19 Apr 2026 05:00 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बांसवाड़ा

सार

बांसवाड़ा के नाहरपुरा गांव के आदित्य प्रताप सिंह ने RAS-2024 परीक्षा में 35वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। साधारण परिवार से आने वाले आदित्य की सफलता से पूरे वागड़ क्षेत्र में खुशी का माहौल है। 

विज्ञापन
आदित्य सिंह ने हासिल की 35वीं रैंक - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विख्यात कवि दुष्यन्त कुमार की पंक्ति है कि कौन कहता है कि आसमान में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों। आरएएस 2024 की परीक्षा में बांसवाड़ा जिले के नाहरपुरा गांव के आदित्य प्रताप सिंह ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है। आनंदपुरी उपखंड के नाहरपुरा गांव निवासी आदित्य प्रताप सिंह ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर राजस्थान लोक सेवा आयोग
विज्ञापन

की प्रतिष्ठित RAS-2024 परीक्षा में 35वीं रैंक हासिल कर जिले और पूरे वागड़ क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

साधारण परिवार, लेकिन मजबूत इरादे
आदित्य प्रताप सिंह की पारिवारिक पृष्ठभूमि बेहद साधारण है। उनके पिता होमगार्ड में कार्यरत हैं और आय सीमित होने के बावजूद उन्होंने बेटे की पढ़ाई में कभी कमी नहीं आने दी। माता-पिता के मार्गदर्शन और लगातार प्रेरणा ने आदित्य को अपने लक्ष्य के प्रति केंद्रित रखा। जनजाति क्षेत्र में रहते हुए उन्होंने कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए दिन-रात मेहनत की और अपने सपने को साकार किया। आदित्य का मानना है कि उनकी सफलता के पीछे परिवार का सहयोग और आत्मविश्वास सबसे बड़ा आधार रहा है।

गांव और जिले में खुशी का माहौल
जैसे ही आदित्य के चयन और रैंक की खबर गांव और आसपास के क्षेत्रों में पहुंची, खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों और रिश्तेदारों ने उन्हें बधाइयां दीं और उनकी सफलता को पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया। उनकी उपलब्धि से खासतौर पर ग्रामीण युवाओं में नई प्रेरणा देखने को मिल रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  वसुंधरा राजे के नाम से फर्जी लेटर ने गरमाई सियासत, पूर्व सीएम ने खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा

वागड़ से 21 प्रतिभाओं का चयन
उल्लेखनीय है कि RAS-2024 परीक्षा में वागड़ (बांसवाड़ा-डूंगरपुर) क्षेत्र से कुल 21 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, जिनमें 9 महिला अभ्यर्थी भी शामिल हैं। इस सूची में उमंग रावल ने टॉप-20 में 18वां स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। महिला अभ्यर्थियों में शर्ली जैन, अंजलि जोशी, अमीषा पंचाल, आकांक्षा पटेल, आस्था भट्ट, स्वाति पटेल, दिशा कोरावत, निधि कलाल और हर्षिनी कलाल का चयन हुआ है।
विज्ञापन




पुरुष वर्ग में भी कई युवाओं ने पाई सफलता
पुरुष वर्ग में हितार्थ कलाल, रोहित सोलंकी, रामलाल, कुशाग्र उपाध्याय, धर्मराज सिंह राव, हर्ष पाटीदार, दिलीप पाटीदार, नीरज जांगिड़, अनिल यादव और कुणाल भट्ट सहित कई युवाओं ने सफलता हासिल की है। इन सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है और क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें