फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांसवाड़ा निकाय चुनाव: नामांकन के अंतिम दिन उमड़ा चुनावी जोश, भाजपा-कांग्रेस समेत कई प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

Mon, 31 Aug 2026 05:47 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा

सार

नगर निकाय चुनाव को लेकर सोमवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन रहा। अंतिम दिन रिटर्निंग अधिकारियों के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत करने के लिए प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
आरओ को नामांकन पत्र दाखिल करती युवा महिला उम्मीदवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांसवाड़ा नगर निकाय चुनाव को लेकर सोमवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन रहा। अंतिम दिन रिटर्निंग अधिकारियों के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत करने के लिए प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। भाजपा, कांग्रेस, भारत आदिवासी पार्टी सहित निर्दलीय उम्मीदवारों ने उत्साह के साथ अपने नामांकन दाखिल किए। इसके साथ ही शहर की चुनावी सियासत में भी हलचल तेज हो गई।

विज्ञापन


नामांकन के अंतिम दिन सुबह से ही चुनावी गतिविधियां तेज नजर आईं। प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय पहुंचे और निर्धारित प्रक्रिया के तहत नामांकन पत्र पेश किए। कई प्रत्याशी जुलूस के रूप में समर्थकों के साथ पहुंचे तो कुछ ने सादगी के साथ नामांकन दाखिल किया। समर्थकों की मौजूदगी और नारों के बीच पूरा माहौल चुनावी रंग में रंगा नजर आया।

करीब 250 नामांकन
नामांकन के अंतिम दिन तक नगर निकाय चुनाव के लिए करीब 250 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। अंतिम आंकड़ा सामने नहीं आया है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब प्रत्याशियों की वास्तविक स्थिति जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद और स्पष्ट होगी। इसके बाद चुनावी मैदान में डटे उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला दिखाई देने लगेगा।
विज्ञापन


पढे़ं: जिस सेंटर पर NEET PG की परीक्षा रद्द हुई, उसी सेंटर पर AIIMS CRE-5 के एग्जाम को लेकर बवाल; वजह क्या?

आरओ को दिए सिम्बॉल
भाजपा और कांग्रेस ने ऐनवक्त तक उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की। उन्हें सीधे नामांकन दाखिल करने के निर्देश दिए गए। बाद में कांग्रेस से जिलाध्यक्ष अर्जुनसिंह बामनिया, विधायक नानालाल निनामा और भाजपा से जिलाध्यक्ष पूंजीलाल गायरी, पूर्व मंत्री धनसिंह रावत आदि ने अपनी पार्टी के प्रत्याशियों की अधिकृत सूची रिटर्निंग अधिकारियों को सौंपी।

जीत के प्रति आश्वस्त
नामांकन के बाद भाजपा, कांग्रेस सहित अन्य दलों के प्रत्याशी और उनके समर्थक अपनी-अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आए। सभी ने अपने पक्ष में जनता का समर्थन होने का दावा किया। हालांकि किस प्रत्याशी के दावे में कितना दम है, इसका फैसला चुनाव परिणाम आने के बाद ही होगा।
विज्ञापन


कल होगी जांच
नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। साथ ही चुनावी प्रचार का शोर और तेज होने की संभावना है। राजनीतिक दलों के सामने जहां अपने प्रत्याशियों को जिताने की चुनौती है, वहीं बागियों और निर्दलीय प्रत्याशियों की मौजूदगी भी कई वार्डों में मुकाबले को प्रभावित कर सकती है। ऐसे में बांसवाड़ा नगर निकाय चुनाव में आने वाले दिनों में सियासी तस्वीर और दिलचस्प होने के आसार हैं।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें