फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: कांग्रेस की क्रॉस वोटिंग से बाप की मंजूला रोत बनीं उप जिला प्रमुख, डूंगरपुर में कांग्रेस को झटका

Thu, 26 Nov 2026 08:33 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर

सार

डूंगरपुर में उप जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस सदस्य की क्रॉस वोटिंग से भारत आदिवासी पार्टी की मंजूला रोत एक वोट से विजयी हुईं। उन्हें 15 और भाजपा प्रत्याशी हितेष रावल को 14 वोट मिले। बाप ने दोनों प्रमुख पदों पर कब्जा जमाया।

 

विज्ञापन
मतदान भवन के बाहर हंगामा करते भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचायतीराज चुनाव के तहत डूंगरपुर जिले में गुरुवार को हुए उप जिला प्रमुख के चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा। कांग्रेस का एक सदस्य पार्टी से अलग होकर भारत आदिवासी पार्टी (बाप) के सदस्यों के साथ मतदान करने पहुंचा। कांग्रेस सदस्य की क्रॉस वोटिंग के चलते बाप की प्रत्याशी मंजूला रोत उप जिला प्रमुख निर्वाचित हुईं।

उप जिला प्रमुख पद के लिए भाजपा की ओर से हितेष रावल और बाप की ओर से मंजूला रोत ने नामांकन दाखिल किया था। कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा। जिला प्रमुख के चुनाव की तरह इस बार भी उम्मीद जताई जा रही थी कि कांग्रेस के सभी 9 सदस्य मतदान से दूर रहेंगे। ऐसे में भाजपा और बाप के सदस्यों के बीच मुकाबला 14-14 वोटों पर बराबर होने और लॉटरी से फैसला होने की संभावना थी, लेकिन चुनाव परिणाम ने सभी को चौंका दिया।

विज्ञापन


पढ़ें:  कृषि विभाग में 147 पदों पर भर्ती, 15 दिसंबर से करें आवेदन; जानें योग्यता और परीक्षा पैटर्न

कांग्रेस सदस्य बाप के साथ पहुंचे
मतदान के दौरान कांग्रेस सदस्य कन्हैयालाल, सांसद राजकुमार रोत, जिला प्रमुख अनुतोष रोत और अन्य पदाधिकारियों के साथ मतदान केंद्र पहुंचे। इस पर भाजपा सदस्यों ने काफी देर तक हंगामा किया। भाजपा सदस्यों ने आरोप लगाया कि कन्हैयालाल के पास निर्वाचन प्रमाण पत्र नहीं है और फर्जी मतदान कराया जा रहा है। हालांकि, बाद में कन्हैयालाल ने बाप के सदस्यों के साथ मतदान किया।

एक वोट से जीतीं मंजूला रोत

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस सदस्य के बाप प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करने से चुनाव का परिणाम बदल गया। मंजूला रोत को 15 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी हितेष रावल को 14 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस के शेष 8 सदस्यों ने मतदान से दूरी बनाए रखी। इस जीत के साथ ही डूंगरपुर जिला परिषद में भारत आदिवासी पार्टी ने पहली बार जिला प्रमुख और उप जिला प्रमुख, दोनों पदों पर कब्जा जमा लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें