फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banswara: सोनिया-राहुल पर ईडी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, आयकर विभाग के बाहर धरने पर बैठे

Thu, 17 Apr 2025 03:46 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा

सार

केन्द्र सरकार द्वारा नेशनल हेराल्ड की संपत्ति जब्त करने और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं पर अन्यायपूर्ण तथा मनमाने तरीके से कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए जिला कांग्रेस कमेटी, बांसवाड़ा द्वारा आयकर विभाग के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया। 
विज्ञापन
बांसवाड़ा में आयकर विभाग कार्यालय के बाहर धरना देते कांग्रेस कार्यकर्ता।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल हेराल्ड की संपत्तियों को जब्त किए जाने और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय द्वारा चार्जशीट दाखिल किए जाने के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आयकर विभाग कार्यालय के बाहर धरना दिया।
विज्ञापन


यह प्रदर्शन राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी बांसवाड़ा द्वारा आयोजित किया गया। धरने में जिलाध्यक्ष रमेशचंद्र पंड्या, कार्यकारी अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार के साथ जिले के विधानसभा क्षेत्र प्रभारी, ब्लॉक अध्यक्ष, अग्रिम संगठनों के जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, प्रधान व पूर्व प्रधान, नगर परिषद एवं नगर पालिकाओं के पूर्व चेयरमैन, पार्षद, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

आयकर कार्यालय के सामने जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और ईडी की कार्रवाई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में राजनीतिक द्वेष की भावना से कार्रवाई की जा रही है। यह लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है और विपक्ष को दबाने की साजिश है लेकिन कांग्रेस समेत समूचा विपक्ष एकजुट होकर सरकार की इस मनमानी का विरोध करता रहेगा।
विज्ञापन


कांग्रेस द्वारा दिए गए इस धरने में विधायक अर्जुनसिंह बामनिया, जिला प्रभारी लालसिंह झाला, दिनेशचंद्र श्रीमाली, प्रभारी आनंद तिवारी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी भारत दोसी, नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र तेली सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें