फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dungarpur News: CM भजनलाल शर्मा कल बेणेश्वर आएंगे, जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में होंगे शामिल

Sun, 15 Mar 2026 10:06 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर

सार

Dungarpur News: मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा 16 मार्च को बेणेश्वर धाम डूंगरपुर दौरे पर रहेंगे। वे राजस्थानी जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। दूसरी ओर सांसद राजकुमार रोत ने मुख्यमंत्री की आदिवासी क्षेत्रों में हो रही यात्राओं पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
बेणेश्वर धाम पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेते जिला कलेक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा 16 मार्च को बेणेश्वर धाम डूंगरपुर दौरे पर रहेंगे। वे राजस्थानी जनजातीय गौरव दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। राजस्थान दिवस सप्ताह के अंतर्गत 16 मार्च को बेणेश्वर धाम पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आतिथ्य में राजस्थानी जनजातीय गौरव दिवस राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा। समारोह में जनसभा, विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण, विभिन्न योजनाओं में लाभार्थियों से संवाद आदि कार्यक्रम होंगे।

विज्ञापन


समारोह के बाद वे बेणेश्वर धाम डूंगरपुर से डबोक एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे। जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह एवं जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार सिंह के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा रविवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी योगेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 16 मार्च को प्रातः 11.30 बजे डबोक एयरपोर्ट उदयपुर से प्रस्थान कर 11.55 बजे बेणेश्वर धाम पहुंचेंगे। दोपहर 12.05 बजे वाल्मीकि मंदिर पहुंच कर दर्शन करेंगे। दोपहर 12.15 बजे हरि मंदिर पहुंच कर दर्शन करेंगे। 12.25 बजे कार्यक्रम स्थल बेणेश्वर धाम पहुंचेंगे। 12.40 बजे तक प्रदर्शनी, स्टोल का अवलोकन करेंगे। 12.40 से 01.40 बजे तक राजस्थानी जनजातीय गौरव दिवस राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में भाग लेंगे। इसके बाद वे 1.50 बजे बेणेश्वर धाम से उदयपुर के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन


पढ़ें- Rajasthan: चित्तौड़गढ़ में यूपी CM योगी ने जौहर वीरांगनाओं को किया नमन, जालौर में बोले- राष्ट्र प्रथम, फिर हम

सांसद ने किया राज्य सरकार पर हमला
बांसवाड़ा–डूंगरपुर सांसद राजकुमार रोत ने 16 मार्च को बेणेश्वर धाम में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कार्यक्रम से पहले राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लगातार आदिवासी क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं, लेकिन इन दौरों से क्षेत्र को कोई ठोस सौगात नहीं मिली है।

रोत ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद से अब तक शर्मा ने बांसवाड़ा और डूंगरपुर जिलों में लगभग 12 से 13 दौरे किए हैं। यह जानना जरूरी है कि इन दौरों से क्षेत्र को क्या मिला। इन कार्यक्रमों पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए, लेकिन क्षेत्र के लिए कोई बड़ी घोषणा या ठोस विकास कार्य सामने नहीं आया। रोत ने कहा कि इन 12–13 दौरों के दौरान कार्यक्रमों और व्यवस्थाओं पर लगभग 20 से 25 करोड़ रुपये तक खर्च किए गए, लेकिन क्षेत्र की मूल समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें