फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांसवाड़ा में पिता की हैवानियत: दो साल के बेटे को जमीन पर पटका, मासूम की मौत; दूसरा बेटा भी घायल

Tue, 10 Nov 2026 05:06 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा

सार

बांसवाड़ा के जुनी टिम्बी गांव में एक पिता ने घरेलू विवाद के दौरान अपने दो बच्चों से मारपीट की। दो साल के बेटे को जमीन पर पटकने से उसकी मौत हो गई, जबकि तीन साल का दूसरा बेटा भी घायल हुआ।

 

विज्ञापन
आनंदपुरी पुलिस थाना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांसवाड़ा जिले के आनंदपुरी थाना क्षेत्र के जुनी टिम्बी गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपने ही दो मासूम बच्चों के साथ मारपीट की। इस दौरान उसने दो साल के बेटे को उठाकर जमीन पर जोर से पटक दिया। गंभीर चोट लगने से मासूम की मौत हो गई, जबकि तीन साल का दूसरा बेटा भी घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार, जुनी टिम्बी निवासी 25 वर्षीय सुनीता अपने दोनों छोटे बच्चों वसन (3) और ईलेश (2) के साथ घर में बैठी थी। इसी दौरान उसका पति खेमराज पारगी घर पहुंचा और पत्नी के साथ विवाद करने लगा। विवाद के दौरान उसने दोनों बच्चों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

पत्नी दूसरे कमरे में भागी, बेटे को जमीन पर पटका

विज्ञापन

सुनीता ने बच्चों को बचाने और पति को समझाने का प्रयास किया तो आरोपी उसे मारने के लिए पीछे दौड़ा। इससे डरकर सुनीता दूसरे कमरे में चली गई। इसी दौरान खेमराज ने अपने दो साल के बेटे ईलेश को उठाकर जमीन पर जोर से पटक दिया। घटना के बाद आरोपी घर से चला गया। कुछ देर बाद सुनीता ने ईलेश को देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी।

पढ़ें: पटाखे के बारूद में विस्फोट से 12 साल के दिलखुश की दोनों आंखें झुलसीं, 90 प्रतिशत तक पहुंचा नुकसान

परिजनों को दी घटना की सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद सुनीता ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों को इसकी जानकारी दी। सुबह पीहर पक्ष के लोगों को भी सूचना दी गई। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति पहले भी कई बार उसके साथ मारपीट कर चुका है।

सुनीता की रिपोर्ट पर आनंदपुरी थाना पुलिस ने आरोपी खेमराज पारगी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) और 115(2) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी पिता की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें