फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांसवाड़ा: पंचायत चुनाव के बाद गांवों में बढ़ी रंजिश, कहीं चचेरे भाइयों पर हमला तो कहीं बुजुर्ग का हाथ तोड़ा

Mon, 09 Nov 2026 08:27 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा

सार

बांसवाड़ा में पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर दो गांवों में मारपीट हुई। खुंटी नारजी में दो चचेरे भाइयों पर हमला किया गया, जबकि तेजपुरा में नवनिर्वाचित सरपंच और समर्थकों पर बुजुर्ग सहित तीन लोगों से मारपीट का आरोप है।

 

विज्ञापन
मारपीट में घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांसवाड़ा जिले में पंचायत चुनाव के बाद आपसी रंजिश को लेकर मारपीट की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। सल्लोपाट थाना क्षेत्र के खुंटी नारजी गांव में दो चचेरे भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। वहीं, आनंदपुरी क्षेत्र के तेजपुरा गांव में नवनिर्वाचित सरपंच और उसके समर्थकों पर एक बुजुर्ग सहित तीन लोगों से मारपीट करने का आरोप लगा है। दोनों घटनाओं में कुल पांच लोग घायल हुए हैं।

दो चचेरे भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, खुंटी नारजी निवासी रमेश और कोदर रास्ते से गुजर रहे थे। इसी दौरान सरपंच पद का चुनाव हारने वाले प्रत्याशी दिलीप गरासिया के समर्थकों ने कथित तौर पर पुरानी चुनावी रंजिश के चलते दोनों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि दोनों के नवनिर्वाचित सरपंच का समर्थन करने से नाराज होकर आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

पढ़ें: जयपुर: दीपावली पर पटाखों से 98 लोग घायल, 10 की आंखों में लगी चोट; एसएमएस में कराया इलाज

सूचना मिलने पर सल्लोपाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। थानाधिकारी जयेश पाटीदार के अनुसार, आरोपियों की पहचान कर ली गई है। हालांकि, पीड़ित पक्ष की ओर से अभी तक रिपोर्ट नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

तेजपुरा में बुजुर्ग का हाथ टूटा, दो भतीजे भी घायल

विज्ञापन

मारपीट की दूसरी घटना आनंदपुरी क्षेत्र के तेजपुरा गांव में हुई। यहां नवनिर्वाचित सरपंच हाकर सिंह और उसके समर्थकों पर एक बुजुर्ग तथा उसके दो भतीजों के साथ मारपीट करने का आरोप है। शुक्रवार रात करीब एक बजे तीनों घायलों को बांसवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल लाया गया। मारपीट में बुजुर्ग का हाथ टूट गया, जबकि उसके दोनों भतीजों को भी चोटें आई हैं। गंभीर हालत के चलते बुजुर्ग को अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराया गया है।

घायलों के परिजनों का आरोप है कि पंचायत चुनाव में हाकर सिंह के सरपंच बनने के बाद उसे शक था कि परिवार ने उसे वोट नहीं दिया। इसी बात को लेकर वह अपने रिश्तेदारों और करीब 15 समर्थकों के साथ पहुंचा और तीनों के साथ मारपीट की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें