फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: बांसवाड़ा में भाजपा की प्रियंका कुंवर बनीं उप जिला प्रमुख, कांग्रेस प्रत्याशी को एक वोट से हराया

Thu, 26 Nov 2026 07:48 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा

सार

बांसवाड़ा में भाजपा की प्रियंका कुंवर उप जिला प्रमुख निर्वाचित हुईं। उन्होंने कांग्रेस के रमेश नायक को एक वोट से हराया। बीएपी ने भाजपा का समर्थन किया। जिले में पहली बार जिला प्रमुख और उप जिला प्रमुख दोनों पदों पर महिलाएं चुनी गई हैं।

 

विज्ञापन
जीत के बाद भाजपा पदाधिकारियों के साथ उप जिला प्रमुख प्रियंका कुंवर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचायती राज चुनाव के तहत बांसवाड़ा में गुरुवार को उप जिला प्रमुख पद के लिए चुनाव हुए। इसमें भारतीय जनता पार्टी की सदस्य प्रियंका कुंवर उप जिला प्रमुख निर्वाचित हुईं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी रमेश नायक को एक वोट से हराया। भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मतदान किया।

जिला प्रमुख के चुनाव में भाजपा के समर्थन से बुधवार को भारत आदिवासी पार्टी की रीना रावत जिला प्रमुख निर्वाचित हुई थीं। इसके बाद गुरुवार सुबह भाजपा की ओर से प्रियंका कुंवर ने उप जिला प्रमुख पद के लिए नामांकन दाखिल किया। वहीं, कांग्रेस ने रमेश नायक को प्रत्याशी बनाया।

अपराह्न तीन बजे मतदान हुआ। इसमें कांग्रेस के 21, भारत आदिवासी पार्टी के 17 और भाजपा के 5 सदस्यों ने बारी-बारी से मतदान किया। मतगणना के बाद भाजपा की प्रियंका कुंवर को उप जिला प्रमुख निर्वाचित घोषित किया गया।

कांग्रेस ने नहीं छोड़ी उम्मीद

विज्ञापन

जिला प्रमुख पद के चुनाव में हार के बाद भी कांग्रेस ने उप जिला प्रमुख पद के लिए उम्मीद नहीं छोड़ी। नामांकन के बाद कांग्रेस प्रत्याशी के साथ पहुंचे पूर्व सभापति जैनेन्द्र त्रिवेदी ने कहा कि भले ही दोनों दल एक हो गए हों, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि सदस्य अपनी अंतरात्मा की आवाज पर मतदान करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि एक सदस्य की अंतरात्मा भी जाग उठी तो यह कांग्रेस के लिए लाभ की स्थिति होगी।

पहली बार दोनों पदों पर महिलाएं काबिज
प्रियंका कुंवर के निर्वाचित होने के साथ ही बांसवाड़ा जिले में पहली बार जिला प्रमुख और उप जिला प्रमुख, दोनों पदों पर महिलाएं चुनी गई हैं। प्रियंका भाजपा की पहली महिला उप जिला प्रमुख बनी हैं। वहीं, जिला प्रमुख रीना रावत मोटी टिम्बी गांव की बेटी हैं। उनसे पहले तीन बार जिला प्रमुख रहीं रेशम मालवीया भी इसी गांव की रहने वाली थीं। इस तरह लगातार चार बार एक ही गांव की बेटियां जिला प्रमुख बनी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें