फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: भोजन सामग्री में मरा चूहा तो प्लेटों में मिला फंगस, हॉस्टल के दयनीय हालात; 8 बच्चे गंभीर बीमार

Tue, 16 Sep 2025 08:35 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा

सार

Banswara News: डूंगरपुर के संतपॉल हॉस्टल से परेशान करने वाली अनियमितताएं सामने आईं, अभिभावकों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। इसे लेकर उन्होंने स्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। वहीं, बच्चों ने आरोप लगाया कि उन्हें कीड़े वाला खाना दिया जाता है।
विज्ञापन
बांसवाड़ा के निजी स्कूल हॉस्टल से सामने आईं हैरान करने वाली अनियमितताएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांसवाड़ा के डूंगरपुर शहर के पातेला क्षेत्र स्थित संतपॉल स्कूल हॉस्टल में अनियमितताओं का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मंगलवार को शिक्षा और चिकित्सा विभाग की टीम ने जब मौके पर जांच की, तो हॉस्टल में जगह-जगह गंदगी के ढेर मिले, भोजन सामग्री में मरा हुआ चूहा पाया गया और बच्चों की प्लेटों तक पर फंगस जमी हुई थी। इस बीच 8 बच्चे गंभीर रूप से बीमार मिले, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूरे घटनाक्रम से शहर में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग हॉस्टल के बाहर एकत्र होकर हंगामा करने लगे।

विज्ञापन

 
शिक्षा व चिकित्सा विभाग की टीम ने की जांच
शिकायतों के आधार पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रणछोड़लाल डामोर, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी अमृतलाल यादव, ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. राहुल जैन और डीपीएम डॉ. मनीष शर्मा की टीम मंगलवार अपराह्न हॉस्टल पहुंची। निरीक्षण में पाया गया कि कमरों में गंदगी फैली हुई थी। बच्चों के बिस्तर और खाने की प्लेटें फंगस से भरी पड़ी थीं। पौष्टिक आहार की व्यवस्था तो दूर, बच्चों को कीड़े वाला खाना तक परोसा जा रहा था। हॉस्टल में न पर्याप्त रोशनी थी और न ही पंखे लगे हुए थे, जिससे बच्चों की स्थिति और खराब हो रही थी।

विज्ञापन

 
बुखार में तपते मिले बच्चे
टीम ने जब बच्चों के कमरों का निरीक्षण किया तो कई बच्चे दिन में भी रजाई ओढ़कर सोते मिले। जांच करने पर वे बुखार से तप रहे थे। कुल 8 बच्चे बीमार मिले, जिनमें दो छात्राएं भी शामिल थीं। बीसीएमओ डॉ. राहुल जैन ने तुरंत प्राथमिक इलाज कर उन्हें जिला अस्पताल भेजा। अन्य बच्चों की जांच कर दवाइयां दी गईं। बच्चों ने अधिकारियों को यह भी बताया कि उन्हें डंडे से मारा जाता है। इस पर कोतवाली थानाप्रभारी शैलेन्द्र सिंह और बाल कल्याण समिति के सदस्यों को मौके पर बुलाया गया। उपखंड अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हालात देखकर कड़ी नाराजगी जताई।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: उदयपुर में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में बड़ी कार्रवाई, दो संदिग्ध डमी अभ्यर्थी पकड़े गए
विज्ञापन

 
रसोईघर से मिला मरा चूहा, गंदा पानी भी मिला
निरीक्षण के दौरान सबसे भयावह स्थिति हॉस्टल के किचन में देखने को मिली। वहां गंदगी का अंबार था। खाद्य सामग्री के बीच से मरा हुआ चूहा मिला। बर्तन और प्लेटें गंदी थीं और उन पर फंगस जमी हुई थी। पानी की टंकी में सड़ा हुआ, हरा पड़ा पानी मिला, जिससे बदबू आ रही थी। बच्चों ने अधिकारियों को शिकायत की कि उन्हें कीड़े वाला खाना दिया जाता है।


 
वार्डन और प्रिंसिपल को पाबंद किया गया
जांच टीम ने तत्काल स्कूल प्रिंसिपल और हॉस्टल वार्डन को बुलाया और उन्हें सभी व्यवस्थाएं सही करने के निर्देश दिए। चिकित्सा विभाग ने मौके से भोजन सामग्री के नमूने लिए हैं। अधिकारियों ने साफ शब्दों में कहा कि बच्चों की सेहत के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025: अलवर में पकड़ी गई धौलपुर की अभ्यर्थी, जून में सहेली की जगह दे चुकी थी परीक्षा


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें