फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banswara News: मुख्यमंत्री शर्मा ने किए त्रिपुरा सुंदरी के दर्शन, राज्य की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

Sun, 02 Mar 2025 04:12 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा

सार

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को डूंगरपुर जिले के वागड़ क्षेत्र में स्थित मां त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने राज्य की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। 
विज्ञापन
शक्तिपीठ मां त्रिपुरा सुंदरी की पूजा करते मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को वागड़ के प्रमुख शक्तिपीठ मां त्रिपुरा सुंदरी के मंदिर पहुंचकर मातारानी के दर्शन उपरांत पूजन किया। उन्होंने मातारानी से राज्य की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री दोपहर ढाई बजे हेलीकॉप्टर से त्रिपुरा सुंदरी मंदिर के पार्श्व में बने हेलीपैड पर पहुंचे। उनके साथ विधायक श्रीचंद कृपलानी भी थे। हेलीपैड पर जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव, पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाल ने अगवानी की। इसके साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष पूंजीलाल गायरी, विधायक कैलाश मीणा, पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया, धनसिंह रावत, भवानी जोशी, राजेंद्र पंचाल, दीपक जोशी, पूर्व विधायक हरेंद्र निनामा, प्रधान निर्मला मकवाना आदि ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। 

इसके बाद सीएम शर्मा त्रिपुरा सुंदरी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पंडित निकुंज मोहन पण्ड्या और दिव्यभारत पंड्या के निर्देशन में विधि-विधान से सपत्नीक पूजा-अर्चना की। मंदिर ट्रस्ट की ओर से भी सीएम का स्वागत किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री  डूंगरपुर के खेरमाल के लिए प्रस्थान कर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें