फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banswara News: प्रेम-प्रसंग में युवक की संदिग्ध मौत के बाद हिंसा, आगजनी और लूटपाट, 21 लोग पुलिस हिरासत में

Fri, 21 Feb 2025 03:09 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा

सार

प्रेम-प्रसंग में एक युवक की संदिग्ध मौत के बाद घाटोल उपखंड के खमेरा थाना क्षेत्र के मुड़ासेल गांव में हिंसा भड़क उठी। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए लड़की के परिवार पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
आगजनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांसवाड़ा जिले में खमेरा थाना क्षेत्र के मुड़ासेल गांव में गत दिनों एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत के बाद बुधवार को मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए युवती के परिवार पर हमला कर दिया। इसमें आगजनी, तोड़फोड़ और लूटपाट की घटनाएं सामने आई हैं। पुलिस ने मामले में 21 लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


खमेरा थानाधिकारी रमेश चंद्र सेन के अनुसार, गत 14 फरवरी को मुड़ासेल के सिंगपुरा गांव में मनीष पुत्र वागजी का शव उनके घर में फंदे से लटका हुआ मिला था। इस घटना को लेकर मनीष के पिता ने खमेरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनका आरोप था कि मनीष का गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग था और उसके परिवार ने मनीष की हत्या कर दी। इस पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

बदला लेने के लिए किया हमला
मनीष के परिवार ने बदले की भावना से युवती के परिवारजनों पर हमला कर दिया। बड़ी संख्या में आए हमलावरों ने युवती के परिवार के लोगों के साथ जमकर मारपीट की। एक मकान में आग लगा दी और अन्य घरों में तोड़फोड़ की। चांदी के जेवर और नकद राशि भी लूट ली। हमले में संजय, अरविंद, कालू और जीवी घायल हो गए। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल भेजा। सेन ने बताया कि मामले में 21 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें