फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांसवाड़ा में जबलपुर जैसा हादसा: संगमेश्वर नदी में नाव पलटने से मासूम समेत दो लापता, बचाव टीम तलाश में जुटी

Tue, 05 May 2026 06:05 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला, बांसवाड़ा

सार

Banswara Boat Tragedy: बांसवाड़ा के अरथूना क्षेत्र में संगमेश्वर नदी में नाव पलटने से 10 में से 8 लोग बच गए, जबकि 8 साल का बच्चा और एक युवक लापता हैं। सिविल डिफेंस और प्रशासन रेस्क्यू अभियान में जुटे हैं।
विज्ञापन
संगमेश्वर नदी में लापता लोगों को तलाशती राहत एवं बचाव टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांसवाड़ा जिले में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब संगमेश्वर नदी में 10 लोगों से भरी नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना अरथूना क्षेत्र में करीब 3 बजे हुई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में नदी किनारे जुट गए।

विज्ञापन

 
संतुलन बिगड़ने से पलटी नाव
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नाव का संतुलन बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ। नाव पलटते ही नाविक सहित 8 लोगों ने साहस दिखाते हुए तैरकर अपनी जान बचाई और सुरक्षित किनारे तक पहुंच गए। हालांकि तेज बहाव के कारण 8 साल का एक बच्चा और एक युवक नदी की लहरों में ओझल हो गए, जिससे स्थिति गंभीर हो गई।
 
रेस्क्यू अभियान में जुटी प्रशासनिक टीमें
घटना की सूचना मिलते ही गढ़ी डीएसपी बाबूलाल रैगर और अरथूना पुलिस का जाब्ता मौके पर पहुंचा। प्रशासन ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू करते हुए स्थानीय गोताखोरों और सिविल डिफेंस की टीमों को मौके पर बुलाया। बचाव कार्य तेजी से जारी है।
विज्ञापन


पढ़ें- Rajasthan News: छापली घाट में केमिकल टैंकर पलटने से भीषण आग, फोरलेन दो घंटे तक रहा बंद
 

Trending Videos
विज्ञापन

संगमेश्वर नदी में लापता लोगों को तलाशती राहत एवं बचाव टीम - फोटो : अमर उजाला
गहरे पानी में तलाश जारी
सिविल डिफेंस की टीमें नावों और लाइफ जैकेट की मदद से नदी के गहरे हिस्सों में लापता लोगों की तलाश कर रही हैं। नदी का तेज बहाव रेस्क्यू अभियान में चुनौती बन रहा है, फिर भी टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं ताकि दोनों लापता व्यक्तियों का जल्द पता लगाया जा सके।
 
परिजनों में चिंता, मौके पर जुटी भीड़
हादसे के बाद नदी किनारे ग्रामीणों की भीड़ जुट गई है। लापता लोगों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और वे लगातार प्रशासन से जल्द से जल्द राहत की उम्मीद कर रहे हैं। पूरा क्षेत्र इस घटना से गमगीन नजर आ रहा है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें