फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dungarpur News: सेनेटरी नैपकिन की आड़ में अवैध शराब तस्करी, 50 कार्टन बरामद कर एक तस्कर गिरफ्तार किया

Fri, 14 Nov 2025 09:02 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर

सार

सेनेटरी पैड के कार्टनों की आड़ में अवैध रूप से गुजरात ले जाई जा रही करीब सवा पांच लाख रुपये की अवैध शराब पकड़कर पुलिस ने कंटेनर ड्राइवर को हिरासत में लिया है।
 
विज्ञापन
तस्करी करके ले जाई जा रही शराब के साथ ड्राइवर गिरफ्तार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात में शराब बिक्री पर प्रतिबंध होने के बावजूद वहां चोरी-छिपे अवैध शराब की सप्लाई लगातार जारी है। तस्कर इस काम के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में सामने आया, जहां पुलिस ने सेनेटरी नैपकिन के कार्टनों की आड़ में तस्करी कर ले जाई जा रही 50 कार्टन अवैध शराब जब्त की। इस कार्रवाई में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। जब्त शराब की कीमत करीब 5 लाख 25 हजार रुपए आंकी गई है।

विज्ञापन


बिछीवाड़ा थाने के सीआई कैलाश सोनी ने बताया कि यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन स्वच्छता’ के तहत मादक पदार्थों और अवैध तस्करी पर रोक लगाने के अभियान में की गई। मुखबिर की सूचना पर राजस्थान–गुजरात रतनपुर सीमा पर नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान हरियाणा नंबर के एक कंटेनर को रोककर जांच की गई।

ये भी पढ़ें: Udaipur News: झाड़ोल में ओवरलोड स्कूल वाहनों पर कार्रवाई, 17 वाहन जब्त, हादसे से नहीं लिया सबक
विज्ञापन


कंटेनर में ऊपर से सेनेटरी पैड के कार्टन भरे हुए थे लेकिन तलाशी में चालक सीट के ऊपर बने गुप्त केबिन में शराब के कार्टन छिपे मिले। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत उत्तरप्रदेश निवासी ड्राइवर राजकुमार हरिजन को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कंटेनर से अवैध शराब के 50 कार्टन बरामद किए गए, जिनकी कीमत करीब 5 लाख 25 हजार रुपए है। आरोपी से यह पता लगाने के लिए पूछताछ की जा रही है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे गुजरात में किसे सप्लाई किया जाना था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें