फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banswara: घर में काम कर रही महिला पर पड़ोसी का खौफनाक हमला, ब्लेड से गला और पैर काटे, आरोपी फरार

Mon, 01 Jun 2026 07:36 AM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा

सार

Banswara: बांसवाड़ा के तेजपुर गांव में एक महिला पर उसके पड़ोसी किराएदार ने कथित पुराने विवाद के चलते ब्लेड से हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
महात्मा गांधी अस्पताल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांसवाड़ा जिले के सदर थाना क्षेत्र के तेजपुर गांव में रविवार दोपहर एक महिला पर उसके पड़ोस में किराए से रहने वाले युवक ने ब्लेड से हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे परिजन तत्काल महात्मा गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन


पुराने विवाद ने लिया हिंसक रूप
पुलिस के अनुसार, तेजपुर निवासी रेखा (30) अपने घर में घरेलू कामकाज कर रही थी। इसी दौरान पड़ोस में किराए पर रहने वाला सूरज वहां पहुंचा। दोनों के बीच किसी पुराने विवाद को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद आरोपी ने अपने पास मौजूद ब्लेड से महिला के गले और पैरों पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।

चीख-पुकार सुन दौड़े लोग 
हमले के बाद घायल महिला की चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लहूलुहान हालत में महिला को तुरंत महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन


हमले के बाद आरोपी फरार
सदर थाना प्रभारी रूपसिंह ने बताया कि आरोपी सूरज मूल रूप से दानपुर थाना क्षेत्र के छोटी सरवन गांव का निवासी है और तेजपुर में किराए के मकान में रह रहा था। वह सेनावासा क्षेत्र में एक सैलून का संचालन करता है। घटना के बाद से आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।

ये भी पढ़ें: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय, 20 जिलों में यलो अलर्ट; सवाई माधोपुर में सुबह बारिश
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल हमले के पीछे की वास्तविक वजह और दोनों पक्षों के बीच विवाद के कारणों की जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें