फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banswara: यूरिया की कालाबाजारी पर नौ लाइसेंस निलंबित, FIR दर्ज; उदयपुर संभाग मुख्यालय पर कंट्रोल रूम स्थापित

Tue, 09 Dec 2025 04:21 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा

सार

Banswara News: यूरिया की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए कृषि विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। बांसवाड़ा सहित उदयपुर, डूंगरपुर, सलूम्बर एवं प्रतापगढ़ जिलों में अब तक 9 उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं।
विज्ञापन
बांसवाड़ा के डूंगर गांव में निजी व्यापारी के यहां यूरिया की खेप उतारने पर विरोध जताते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रबी फसल के लिए इन दिनों खाद की मारामारी चल रही है। सहकारी समितियों की दुकानों पर किसानों की खाद के लिए भीड़ उमड़ रही है। कई व्यापारी खाद की कालाबाजारी भी कर रहे हैं। उदयपुर संभाग में यूरिया की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए कृषि विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। बांसवाड़ा सहित उदयपुर, डूंगरपुर, सलूम्बर एवं प्रतापगढ़ जिलों में अब तक 9 उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं और 732 बैग यूरिया जब्त किए हैं। तीन मामलों में एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है।

विज्ञापन


संभागीय अतिरिक्त निदेशक कृषि (विस्तार) निरंजन सिंह राठौड़ ने बताया कि यूरिया की कालाबाजारी व अनियमित वितरण की रोकथाम के लिए संभाग एवं जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। खाद- बीज विक्रय दुकानों पर कृषि पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लगाई है। किसानों की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम से संबंधित अधिकारियों के मोबाइल नंबर जारी किए हैं।

जिलेवार हुई कार्रवाई
उन्होंने बताया कि अब तक प्रतापगढ़ जिले में 4, उदयपुर में 2, बांसवाड़ा में 2 तथा डूंगरपुर में 1 उर्वरक विक्रेता का लाइसेंस निलंबित किया गया है। बांसवाड़ा जिले में कार्रवाई के दौरान 732 बैग यूरिया जब्त किए हैं। संभाग में यूरिया की आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Barmer: 1971 का युद्ध और बलवंत सिंह, 13 दिसंबर को प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे रक्षामंत्री राजनाथ!
विज्ञापन


ट्रक और पिकअप चालक नामजद
बांसवाड़ा के खमेरा थाने में कृषि अधिकारी भावना डोडियार ने प्रकरण दर्ज कराया है। इसमें बताया कि चित्तौड़ के चंदेरिया से यूरिया खाद की खेप नौगामा के लिए भेजी जा रही थी, किंतु ट्रक और पिकअप चालक ने डूंगर गांव में निजी व्यापारी किशोर कलाल के यहां खेप उतार दी। डोडियार ने दोनों गाड़ियों के पंजीयन नंबर के आधार पर कार्रवाई का अनुरोध किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें