फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: डूंगरपुर में मवेशीघर की दीवार गिरने से 21 बकरियों की मौत, दो लोग घायल

Mon, 06 Apr 2026 09:32 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर

सार

Dungarpur News: दोवड़ा थाना क्षेत्र स्थित देवकी गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक कच्चे मवेशी घर की दीवार अचानक गिरने से 21 बकरियों की मौत हो गई। इस घटना में तीन बकरियां घायल हो गईं, वहीं दो लोग भी मलबे में दबकर जख्मी हो गए।
विज्ञापन
दीवार गिरने की जानकारी पर मौके पर बचाव को पहुंचे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डूंगरपुर जिले के दोवड़ा थाना क्षेत्र स्थित देवकी गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक कच्चे मवेशी घर की दीवार अचानक गिरने से 21 बकरियों की मौत हो गई। इस घटना में तीन बकरियां घायल हो गईं, वहीं दो लोग भी मलबे में दबकर जख्मी हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, यह हादसा गांव निवासी मोगा पारगी के मवेशी घर में हुआ। बताया जा रहा है कि मवेशी घर की एक दीवार काफी समय से कमजोर थी, जो अचानक भरभराकर गिर गई। उस समय कुछ लोग घर के बाहर खड़े थे, जबकि बकरियां दीवार की छाया में बैठी हुई थीं। दीवार गिरते ही सभी मलबे के नीचे दब गए, जिससे बड़ी संख्या में बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही ग्राम पंचायत सत्तू की प्रशासक काली देवी सहित स्थानीय प्रशासन और पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और घायलों को तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई। साथ ही, घटना का मौका पर्चा भी तैयार किया है।
विज्ञापन


पढ़ें- ऑनलाइन गेमिंग के लिए गुनाह: सरकारी शिक्षक ने व्यापारियों से मांगी करोड़ों की फिरौती, पत्नी के नाम से किया ऐसा काम
विज्ञापन


मृत बकरियां मोगा पारगी के परिवार की आय का प्रमुख साधन थीं। इस हादसे के बाद परिवार के सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है, ताकि वे इस मुश्किल समय से उबर सकें।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें