फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balotra News: सिणधरी गांव की सरहद पर फांसी के फंदे से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, परिजनों में मचा हड़कंप

Sat, 06 Dec 2025 07:49 PM IST
बालोतरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा

सार

Balotra News: सिणधरी थाना क्षेत्र के भाटा गांव की सरहद पर प्रेमी युगल ने संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। युवक के परिजन पहुंच गए और युवती के परिवार को सूचित कर दिया गया।
विज्ञापन
घटना की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोतरा जिले के सिणधरी थाना क्षेत्र से रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि भाटा गांव की सरहद में एक प्रेमी युगल ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। राह से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों ने पेड़ पर एक साथ लटके दो शव देखे तो उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना देखते ही देखते पूरे क्षेत्र में जंगल की आग की तरह फैल गई और लोग मौके पर जमा होना शुरू हो गए।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर सिणधरी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घटनास्थल को सुरक्षा घेरा बनाकर सील किया और शवों को नीचे उतरवाने की प्रक्रिया शुरू की। प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस ने आसपास पड़े सामान, रस्सी के निशान और स्थल की स्थिति की बारीकी से पड़ताल की। पुलिस का कहना है कि अभी आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट रूप से खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन कई पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

युवक के परिजन घटना की सूचना मिलते ही दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे, जहां शवों को देखकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने युवती के परिवार को भी घटना की जानकारी दे दी है।
विज्ञापन


थानाधिकारी के अनुसार, मौके पर किसी तरह की जबरन वारदात या संघर्ष के निशान नहीं पाए गए, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रत्येक बिंदु की जांच की जा रही है। पुलिस मोबाइल कॉल रिकॉर्ड, चैट हिस्ट्री और दोनों के सामाजिक दायरे की पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें- Crime: सास के टुकड़े कर की हत्या, चांदी के लिए काटे पैर; नाती को भी उतारा मौत के घाट; इस वजह से नाराज था दामाद
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हालांकि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सत्यता का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही सामने आएगा। किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पूर्व हर संभव पहलू की जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें