फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balotra News: फास्ट फूड दुकान की आड़ में चल रहा था नशे का कारोबार, 2.74 किलो गांजा पाउडर जब्त कर आरोपी पकड़ा

Fri, 05 Dec 2025 11:51 PM IST
बालोतरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा

सार

नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच बालोतरा पुलिस ने फास्ट फूड दुकान से नशीले पदार्थों की सप्लाई का खुलासा किया। पुलिस ने 2.74 किलो गांजा पाउडर जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
नशा कारोबार का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में नशे के नेटवर्क और मादक पदार्थों की सप्लाई पर नकेल कसने के लिए पुलिस और डीएसटी लगातार फील्ड में सक्रिय है। इसी सिलसिले में शुक्रवार रात शहर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां फास्ट फूड की दुकान को सिगरेट-कबाब और बर्गर बेचने की आड़ में नशीले पदार्थों की बिक्री का अड्डा बना दिया गया था। संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने मौके से 2.74 किलोग्राम अवैध गांजा पाउडर बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


एसपी रमेश शर्मा ने बताया कि पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि शहर में एक फास्ट फूड स्टॉल से मादक पदार्थ सप्लाई किया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए मामले को तुरंत प्राथमिकता दी गई। एएसपी हरफूल सिंह और डीएसपी अनिल पुरोहित के सुपरविजन में बालोतरा थाना प्रभारी हिंगलाजदान और डीएसटी प्रभारी लूणाराम के नेतृत्व में टीम बनाई गई और बिना समय गंवाए संदिग्ध दुकान पर दबिश दी गई।

दुकान की तलाशी के दौरान पुलिस को पैकिंग सामग्री के बीच छुपाकर रखा गया 2.74 किलोग्राम पिसा हुआ अवैध गांजा पाउडर मिला। इसके बाद दुकान संचालित कर रहे अशोक कुमार निवासी संजय कॉलोनी, बालोतरा को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद सामग्री का तौल व दस्तावेजी कार्रवाई पूरी कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Baran News: कूनो से निकला चीता दोबारा राजस्थान लौटा, नौ दिन से रामगढ़ क्रेटर क्षेत्र में सक्रिय,वन विभाग अलर्ट

पुलिस ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में आरोपी द्वारा कई बार गोलमोल जवाब देने की कोशिश की गई। वर्तमान में उससे गांजा कहां से खरीदा जाता था, कितने समय से कारोबार चल रहा था और किस-किस व्यक्ति को नशीला पदार्थ बेचा जाता था, इन सभी प्रश्नों पर गहन पूछताछ की जा रही है।

जांच में यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी अकेला काम कर रहा था या इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह सक्रिय है। इसके साथ ही मोबाइल रिकॉर्ड, वित्तीय लेन-देन और संपर्क सूत्रों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि नशे के कारोबार के खिलाफ जिले में पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर ऑपरेशन विभंजन चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य मादक पदार्थों की तस्करी और स्थानीय सप्लाई नेटवर्क को जड़ से खत्म कर जिले को नशा मुक्त बनाना है।

अब तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कई छोटी-बड़ी कार्रवाई की गई है और आने वाले दिनों में और भी बड़े स्तर पर ऐसी कार्रवाई संचालित की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें