फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balotra News: बालोतरा में किराणा दुकान में भीषण आग, दो घंटे में दमकल ने बुझाई, लाखों का हुआ नुकसान

Wed, 12 Feb 2025 11:02 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा

सार

करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हुआ, साथ ही 65 हजार रुपये नकद भी जल गए। राहत की बात यह रही कि आग पड़ोस की दुकानों तक नहीं फैली।
विज्ञापन
जला दुकान का सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के मूंगड़ा रोड स्थित मोमडन ग्राउंड के सामने मंगलवार देर रात एक किराणा दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना में दुकान मालिक को लाखों रुपये के नुकसान का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


रात 1:30 बजे भड़की आग, दो घंटे बाद पाया काबू
मंगलवार देर रात करीब 1:30 बजे स्थानीय लोगों ने दुकान से उठते धुएं और आग की लपटों को देखा। उन्होंने तुरंत दुकान मालिक गिरधारी प्रजापत को इसकी सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही बालोतरा नगर परिषद की दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

लाखों का नुकसान, 65 हजार रुपये नकद भी जले
इस आग में दुकान में रखा पूरा किराणा सामान जलकर खाक हो गया, जिससे मालिक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ। इसके अलावा, दुकान में रखे करीब 65 हजार रुपये नकद भी जल गए।
विज्ञापन


आग लगने के कारणों की जांच जारी
फिलहाल स्थानीय प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है। आसपास के दुकानदारों और निवासियों में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है। हालांकि राहत की बात यह रही कि आग पड़ोस की दुकानों तक नहीं फैली, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें