फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली के स्टॉक पर आग का कहर: चार मंजिला हैंडलूम शोरूम में करोड़ों का सामान राख; 25 ने भागकर बचाई जान

Mon, 19 Oct 2026 07:26 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बालोतरा

सार

राजस्थान के बालोतरा जिले के धोरीमन्ना में चार मंजिला हैंडलूम शोरूम में तड़के भीषण आग लग गई। दिवाली के लिए रखा करोड़ों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। इमारत में मौजूद प्रबंधक समेत 25 कर्मचारियों ने पीछे के दरवाजे से भागकर जान बचाई।
विज्ञापन
आग। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोतरा के धोरीमन्ना स्थित गुड़ामालानी रोड पर एक चार मंजिला हैंडलूम शोरूम में तड़के भीषण आग लग गई। इस भीषण अग्निकांड में दिवाली के लिए एकत्र किया गया करोड़ों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। हादसे के समय इमारत में मौजूद प्रबंधक और 25 कर्मचारियों ने पीछे के दरवाजे से भागकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर बाड़मेर, बालोतरा, सांचौर और आरजीटी से पहुंचीं पांच दमकल गाड़ियों ने लगभग छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


तड़के लगी भीषण आग
गुड़ामालानी रोड पर स्थित भगवती हैंडलूम में तड़के साढ़े तीन बजे आग लग गई। देखते ही देखते आग की विकराल लपटें पूरी चार मंजिला इमारत में फैल गईं। आग की ऊंची लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं। घटना के दौरान हैंडलूम की छत पर प्रबंधक और अन्य कर्मचारी सो रहे थे।

नीचे से उठते धुएं और जलने की गंध से कर्मचारियों की नींद टूटी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तुरंत सभी साथियों को जगाया और इमारत के पिछले दरवाजे से बाहर भागकर अपनी जान बचाई। उस समय इमारत के अंदर कुल 25 लोग मौजूद थे। सुबह चार बजे प्रबंधक ने फोन करके संस्थान के मालिक को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


छह घंटे में पाया काबू
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंच सुरक्षा के लिहाज से आसपास एकत्र भीड़ को दूर हटाया। स्थानीय लोगों ने भी अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग की विभीषिका को देखते हुए बाड़मेर, बालोतरा, सांचौर और आरजीटी से पांच दमकल गाड़ियां बुलाई गईं।

दमकल गाड़ियों ने दो से तीन फेरे लगाकर लगभग छह घंटे की भारी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। हालांकि इमारत के अंदरूनी हिस्सों में धुआं और आग दिखाई देने के कारण दमकलकर्मी लगातार राहत कार्य में जुटे रहे। आग लगने के प्राथमिक कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है।

ये भी पढ़ें- पैरा एशियन गेम्स: राजस्थान की मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड, अवनी लेखरा ने लाया सिल्वर; रचा इतिहास
विज्ञापन


करोड़ों का सामान स्वाहा
भगवती हैंडलूम शोरूम के मालिक के अनुसार दिवाली त्योहार के मुख्य सीजन को देखते हुए पिछले कुछ दिनों से लगातार सामान का नया स्टॉक एकत्र किया जा रहा था। शोरूम में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, खाद्य सामग्री और अन्य व्यापारिक सामान की कई गाड़ियां खाली की गई थीं। इमारत में रखा करोड़ों रुपये का माल इस अग्निकांड में जलकर पूरी तरह खत्म हो गया। पूरी चार मंजिला इमारत इस हादसे में क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें