फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: रात में घर आए बहू के प्रेमी, ससुर ने देखा तो पीट-पीटकर कर दी हत्या, अवैध संबंध में बन रहा था बाधा

Thu, 25 Aug 2022 10:56 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली

सार

आरोपी महिला के दिव्यांग पति की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।  
विज्ञापन
मृतक नवोड़ा बेरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के पाली जिले में एक बहू ने अपने प्रेमी और उसके रिश्तेदार के साथ मिलकर ससुर की हत्या कर दी। ससुर बहू को उसके अवैध संबंध को लेकर टोका-टोकी करता था। इसके चलते उसने अपने प्रेमी और उसके रिश्तेदार के साथ मिलकर ससुर को लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला। महिला का दिव्यांग पति अपने पिता को नहीं बचा पाया।  इधर, बेटे की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्या कर फरार हुए तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, उनसे पूछताछ की जा रही है।  

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला जिले के सोजत सिटी थाना इलाके का है। नवाड़ो बेरा में दिव्यांग धर्माराम बावरी अपनी पत्नी भूरकी देवी (25) और पिता चम्पालाल (58) के साथ रहता था। धर्माराम ने पुलिस को बताया कि मंगलवार देर रात दो युवक उसकी पत्नी से मिलने के लिए घर में घुसे थे। उसके पिता चंपालाल ने उन्हें देख लिया। देर रात युवकों के घर आने का उसके पिता ने विरोध किया। 

इससे नाराज होकर उसकी पत्नी भूरकी देवी, उसके प्रेमी रमेश कुमार (35) और ओटाराम (20) ने पिता को लाठियों से पीटना शुरू कर दिया। काफी देर पीटने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए तो तीनों उन्हें छोड़कर फरार होग। लोगों की मदद से वह इलाज के लिए पिता को सोजत लाया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें जोधपुर रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इधर, दिव्यांग पति की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों के संभावित ठिकाने पर दबिश दी, जहां से तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।   
विज्ञापन


पीड़ित दिव्यांग धर्माराम ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी का लंबे समय से अवैध संबंध चल रहा था। वह उसके दिव्यांग होने का फायदा उठा रही थी। पिता को इसकी जानकारी थी। कई उन्होंने बहू से इन तरह की चीजें खत्म करने के लिए कहा था, लेकिन वह नहीं मानी। बार-बार की टोका-टाकी से परेशान होकर तीनों उसके पिता की हत्या कर दी।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें