फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: उदयपुर ब्लास्ट के बाद डूंगरपुर में नदी में मिले जिलेटिन की छड़ों से भरे बोरे, बड़ी साजिश की आशंका

Wed, 16 Nov 2022 08:13 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर

सार

बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री के नदी में पड़े होने की सूचना पर आला पुलिस अधिकारियों में खलबली मच गई। पूरी टीम मौके पर पहुंची और विस्फोटक सामग्री को जब्त कर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
जब्त जिलेटिन से भरे कट्टे - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर रेलवे ब्रिज ब्लास्ट मामला अभी सुलझा भी नहीं है। ब्लास्ट के चौथे दिन उदयपुर से करीब 70 किमी दूर डूंगरपुर जिले के आसपुर में जिलेटिन से भरे 10 बोरे नदी के पास पड़े मिले हैं। नदी के पानी में भारी मात्रा में विस्फोटक मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार डूंगरपुर के आसपुर से 10 किलोमीटर दूर भबराना गांव में स्थित सोम नदी पर बने पुल के पास ग्रामीणों ने नदी में 10 बोरे पड़े देखे। शक होने पर ग्रामीणों ने तुरंत नदी में कट्टे पड़े होने की सूचना तत्काल संबंधित थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही आसपुर थाना प्रभारी और आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और नदी से बोरों को बाहर निकाला। जब उन्हें खोला गया तो पुलिस इन बोरों में भारी मात्रा में जिलेटिन की छड़ें देखकर हैरान रह गई। पुलिस ने सभी बोरों को जब्त कर लिया है। जिलेटिन के बोरों पर राजस्थान का पता लिखा हुआ था लेकिन पैकेट के पानी में भीग जाने के कारण पैकेट गलने से कुछ स्पष्ट नहीं समझ नहीं आ रहा है। जिलेटिन भरे बोरे कहां से आए और कौन यहां रखकर गया कुछ पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह जिलेटिन की छड़ें इतनी पावरफुल है कि करीब 200 वर्ग फीट से अधिक क्षेत्र को बर्बाद कर सकती हैं। हालांकि, इसे भी सपोर्ट करने के लिए डेटोनेटर की भी जरूरत होती है। अक्सर नक्सली जिलेटिन छड़ों का विस्फोट करने में उपयोग लेते हैं। ऐसे में पुलिस सभी एंगल से जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें