फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: कई जिलों में सामान्य से अधिक तो कई जिलों में बेहद कम बारिश

Sat, 20 Jul 2019 06:50 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राजस्थान मानसून - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजस्थान में अब तक सामान्य मानसून दर्ज किया गया है। राज्य के 5 जिलों में अब तक सामान्य से अधिक और 10 जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गयी है। राज्य के जल संसाधन विभाग के अनुसार अबतक 193.66 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी। जबकि इस समय तक औसत 165.30 मिलीमीटर बारिश ही होती है।
विज्ञापन

 
राज्य में कुल 33 जिले है जिनमें से 16 जिलों में अबतक सामान्य बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान के अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, भरतपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, करौली, कोटा, राजसमंद, सवाईमाधोपुर और पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, चूरू व हनुमानगढ़ में अगले 24 घंटों में बिजली चमकने व बादल गरजने की चेतावनी जारी की है। इनमें से कई जिलों मे सामान्य से अधिक बारिश भी दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें