फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: भाइयों की शादी के लिए पत्नी को जबरन ले गए ससुराल वाले, गर्भपात कराया तो पति ने लगाई फांसी, कठघरे में पुलिस 

Tue, 05 Apr 2022 05:26 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

युवक के परिवार वालों ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने और धमकाने के आरोप लगाए हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही थी।   
विज्ञापन
मृतक के परिवार वालों ने पुलिस पर लगाए आरोप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के कई जिलों में फैली आटा-साटा कुप्रथा युवाओं की जिंदगी बर्बाद कर रही है। नागौर के सदर इलाके से ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां एक 21 साल के युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह कुछ महीनों बाद पिता बनने वाला था, लेकिन ससुराल वालों ने उसकी पत्नी का गर्भपात करा दिया। इसकी जानकारी लगने पर वह पुलिस के पास पहुंचा, लेकिन खाकी ने अपना फर्ज नहीं निभाया। इससे आहत युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी।        

विज्ञापन

 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सदर थाना इलाके में रहने वाले रामनिवास (21) और उसकी बहन सुशीला (25) की शादी छह साल पहले आटा-साटा में हुई थी। रामनिवास की शादी गुड्डी (19) और सुशीला का विवाह गुड्डी के चाचा से हुआ था। उस समय रामनिवास और गुड्डी दोनों ही नाबालिग थे। इस कारण गुड्डी अपने मायके में ही थी। उसका मुकलावा नहीं हुआ था। दोनों के बालिग होने पर गुड्डी को ससुराल भेजने के लिए कहा गया तो उसके मायके वाले टालामटोली करने लगे। इस दौरान पता चला कि गुड्डी के दो कुंवारे भाइयों की शादी कराने के लिए उसके घर वाले उसकी शादी दूसरी जगह करना चाहते हैं।     

युवक की पत्नी की दूसरी शादी कराने का आरोप 
रामनिवार और गुड्डी लगातार एक दूसरे के संपर्क में थे। गुड्डी के घरवालों ने उसे ससुराल भेजने से मना किया तो दोनों ने शादी करने का फैसला किया। पिछले साल सितंबर को शादी कर दोनों साथ रहने लगे। पिछले महीने की 31 तारीख को गुड्डी की मां भंवरी देवी कुछ लोगों के साथ उसके घर आई और भाइयों की शादी का बहाना बनाकर अपने साथ ले गई। इसकी जानकारी रामनिवास को लगी तो वह थाने पहुंचा। आरोप है कि पुलिस ने उसकी सुनवाई नहीं की। दो अप्रैल को उसने पुलिस में शिकायत दी कि ससुराल पक्ष के लोग पैसे के लिए उसकी पत्नी की शादी दूसरी जगह करा रहे हैं। शिकायत में यह भी कहा गया कि पत्नी को ले जाने के दौरान उसके माता-पिता ने गुड्डी की मां भंवरी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उनके साथ आए लोग मारपीट कर उसे ले गए।

एक अप्रैल को कराया गर्भपात
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रामनिवास ने पूरे मामले की जानकारी अपनी बहन सुशीला को भी दी थी। इस दौरान उसने कहा कि पुलिस के चक्कर में न पड़कर, पंचायत के जरिए मामले को सुलझाने की बात कही थी। यब बात गुड्डी की मां को पता चली तो उसने कहा कि दो दिन में वह उसे घर छोड़ देगी। आरोप है कि एक अप्रैल को गुड्डी के परिवार वाले उसे अस्पताल ले गए और गर्भपात करा दिया। रामनिवास की बहन सुशाली ने यह बात उसे बताई तो वह परेशान हो गया। इसके बाद वह फिर थाने पहुंचा, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इससे तंग आकर उसने सोमवार को फांसी लगाकर जान दे दी। 
 
विज्ञापन

ससुराल वालों ने दी धमकी
रामनिवास के पिता हड़मानराम ने एक मीडिया संस्थान को बताया कि दो अप्रैल को वह केस दर्ज कराने सदर थाने गया था। सीआई त्रिलोकचंद वर्मा ने उसे धमकाकर भगा दिया और  शिकायत की जानकारी उसके ससुराल वालों को भी दे दी। इसके बाद फोन कर उसके ससुराल वालों ने उसे धमकी और कहा कि तेरी पत्नी का गर्भपात करवाया, अब तुम सबकी बारी है। इसके बाद से वह काफी परेशान हो गया था। हड़मानराम ने बताया कि चार अप्रैल को सीआई की शिकायत करने के लिए एसपी से मिलने गया था, इसी दौरान बेटे ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। उधर, सीआई ने त्रिलोकचंद वर्मा ने कहा कि रामनिवास को थाने में किसी तरह की धमकी नहीं दी गई और न ही उसे भगाया गया था। केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें