फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 लाख निकाल ATM कुएं में फेंका

Fri, 10 Jan 2014 12:18 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
वो 31 दिसंबर की रात थी, पूरा शहर ही नहीं पूरी दुनिया नए साल के जश्न में डूबी थी। इसी रात अलवर में चोर एक एटीएम को उखाड़ ले गए। 10 दिनों के बाद ये घटना एक बार फिर सुर्खियों में है क्योंकि खाली एटीएम एक कुएं में पड़ा मिला है।
विज्ञापन


पीएनबी के इस एटीएम में 14 लाख रुपये रखे हुए थे। खबर पुलिस तक पहुंची तो पुलिस अपराधियों की तालाश में जुट गई। कई टीमें गठित कर दी गईं लेकिन हाथ खाली ही रहे।

एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे खराब थे और ऐसे में पुलिस बेबस नजर आ रही थी। फिंगर प्रिंट भी लिए लेकिन अपराधियों का पता नहीं चला।

अब पुलिस ने दूसरा रास्ता अख्तियार किया और मोबाइल लोकेशन पर ध्यान लगाया। ऐसे लोगों की सूची तैयार की गई जिनके मोबाइल की लोकेशन एटीएम के पास पाई गई।

पुलिस ने इस आधार पर घनश्याम नाम के एक शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सामने आए हैरान कर देने वाले राज। घनश्याम एक ऐसे गिरोह का सदस्य है जो एटीएम को मिनी ट्रक टाटा 407 में रख कर ले जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी गया एटीएम एक कुएं से बरामद कर लिया लेकिन उसके गिरोह के बाकी सदस्य अभी फरार हैं और पुलिस उनकी तालाश में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें