फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: स्कूली पाठ्यक्रम में अगले सत्र से जुड़ जाएंगे अटल, शिक्षा बोर्ड को मिले निर्देश

Thu, 23 Aug 2018 08:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी, देश में उनके योगदान और उपलब्धियों को अगले सत्र से राजस्थान के स्कूली पाठ्यक्रम में जोड़ दिया जाएगा। राजस्थान के शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने बोर्ड से कहा गया है कि वह इस बारे में पाठ्य सामग्री का चयन कर उसे पाठ्य पुस्तकों में शामिल करें।

विज्ञापन


वासुदेव देवनानी ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों से कहा कि उन्होंने बोर्ड को निर्देश देकर इस संबंध में काम शुरू करने के लिए कह दिया है। पाठ्यक्रम और कक्षा तय करने के लिए विशेषज्ञों की एक समिति बनाई जाएगी। उनके अनुसार अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन से जुड़ी बातें और देश के लिए दिए गए उनके योगदान से युवा पीढ़ी को रू-ब-रू करवाने का ये काम तेज गति से किया जाएगा। 

आधुनिक भारत में अटल बिहारी के बराबर कोई भी राजनेता नहीं है। छात्रों को हर महापुरुष के बारे में जानना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके पाठ में उनका बचपन से लेकर कविता-किताबों की ओर रुझान तथा प्रधानमंत्री काल में हुए परमाणु परीक्षण, कारगिल युद्ध, आपातकाल, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना व वैश्विक स्तर पर देश को मिली पहचान और राष्ट्रभक्ति के अंश पढ़ाए जाएंगे। 
विज्ञापन


देवनानी ने कहा कि हर जिले के चुनिंदा पुस्तकालयों में वाजपेयी की जीवनी उपलब्ध कराने पर भी विचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी कि बच्चे उनके जीवन से प्रेरित होकर अपना भविष्य बनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें