फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: गणतंत्र दिवस पर राजभवन में 'एट होम', विस अध्यक्ष सीपी, पद्मश्री हुसैन बंधु सहित कई मंत्री भी पहुंचे

Thu, 26 Jan 2023 07:09 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राज्यपाल कलराज मिश्र ने गणतंत्र दिवस की शाम जयपुर में सिविल लाइंस स्थित राजभवन में 'एक होम' प्रोग्राम रखा। जिसमें मिश्र ने अलग-अलग क्षेत्रों से आए गणमान्य लोगों से मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
राजभवन में 'एक होम' प्रोग्राम का आयोजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के 74वें गणतंत्र दिवस पर गुरूवार शाम राजभवन में एट होम आयोजित किया गया। जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोग शामिल हुए। एट होम समारोह में राज्यपाल कलराज मिश्र से अतिथियों ने मुलाकात कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। 

विज्ञापन


इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, पीएचईडी मंत्री डॉ महेश जोशी सहित मंत्रिपरिषद के सदस्य, विभिन्न आयोगों के पदाधिकारी, सांसद, विधायकों सहित जनप्रतिनिधि, कुलपति, प्रशासन, पुलिस और सेना के वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षाविद, जज,  समाजसेवी, मीडिया के प्रतिनिधि और विशिष्ट लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन


पद्मश्री से सम्मानित हुए जयपुर के ग़ज़ल गायक 'हुसैन बंधु' को बधाई
राज्यपाल के साथ ही उनकी धर्मपत्नी भी मौजूद रहीं। दोनों ने बेहद सौम्य भाव से सभी गणमान्य लोगों, गेस्ट्स से एक एक कर मुलाकात की, परिचय जाना और हाथ जोड़कर अभिवादन किया। इस दौरान एट होम कार्यक्रम में पद्मश्री से सम्मानित हुए जयपुर के गजल गायक 'हुसैन बंधु' के नाम से पहचाने जाने वाले अहमद हुसैन और मोहम्मद हुसैन भी पहुंचे। जिन्हें कला के क्षेत्र में 2023 के पद्मश्री पुरस्कार से नवाजे जाने पर राज्यपाल ने हार्दिक बधाई दी। राजभवन में सभी गेस्ट्स के लिए स्वल्पाहार कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन




हुसैन बंधुओं मसाला चौक पर करेंगे शाम-ए- ग़ज़ल
जयपुर में नाइट टूरिज़्म को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग और जेडीए की ओर से  27 जनवरी को शाम-ए- ग़ज़ल का आयोजन किया जाएगा। शाम 6:30 बजे रामनिवास बाग स्थित मसाला चौक पर होने वाले इस कार्यक्रम में अन्तरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त जयपुर के अहमद हुसैन और मोहम्मद हुसैन अपनी प्रस्तुति देंगे। पद्मश्री से हुसैन बंधुओं का नवाजा गया है। यह जयपुर के लिए भी शाम की बात है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें