राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत।
- फोटो : ANI
अपने गुट के विधायकों को काबू नहीं करना
नए सीएम पद के दावेदारों की चर्चा के बीच गहलोत गुट के विधायक लगातार बयान देते रहे, लेकिन गहलोत ने उन्हें काबू करने की कोशिश नहीं की। रविवार 25 सितंबर की दोपहर दिल्ली से अजय माकन और मलिकार्जुन खड़गे नए सीएम उम्मीदवार को लेकर विधायकों से चर्चा करने जयपुर पहुंचे। इसके बाद गहलोत गुट के विधायक सक्रिय हो गए। विधायकों को शाम पांच बजे मंत्री शांति धारीवाल के आवास पर एकत्रित होने के निर्देश दिए गए। उधर, गहलोत भरतपुर दौरे पर रहे। मीडिया के बैठक की खबरें आने के बाद भी उन्होंने विधायकों को रोकने की कोशिश नहीं की। इससे साफ संकेत गया कि गहलोत के इशारे या उनकी सहमति के बाद ही यह सब हो रहा है।
विधायक दल की बैठक नहीं करवा पाना
25 सितंबर की शाम सात बजे विधायक दल की बैठक होनी थी। इससे पहले गहलोत गुट के विधायक मंत्री शांति धारीवाल के घर जुटे और 2020 में मानेसर जाने वाले विधायकों के खिलाफ खड़े हो गए। विधायक खुले तौर पर मीडिया में पायलट के खिलाफ बयान देते रहे। 92 विधायकों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया और विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को इस्तीफा सौंप दिया। उधर, पायलट और उनके समर्थक विधायक समय पर बैठक में पहुंचे, किसी तरह का कोई बयान भी नहीं दिया। बैठक निरस्त होने के बाद गहलोत गुट के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, शांति धारीवाल, महेश जोशी और विधायक संयम लोढ़ा अजय माकन और मलिकार्जुन खड़गे से मिलने गए तो उन्होंने उनकी नहीं सुनी। विधायकों ने गहलोत की मौजूदगी में उनके सामने तीन मांगें भी रख दी। इस पूरी कवायद को गहलोत की नाकामी माना गया।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत।
- फोटो : सोशल मीडिया
कहीं भी जाऊं राजस्थान नहीं छूटेगा बयान
अध्यक्ष पर की दावेदारी के बीच अशोक गहलोत ने कई बार कहा कि वह अंतिम सांस तक राजस्थान की सेवा करेंगे। कुछ भी बन जाएं, लेकिन राजस्थान दूर नहीं जाएंगे। इससे संकेत गया कि गहलोत सीएम पद नहीं छोड़ना चाहते हैं। वह दोनों पदों पर रहना चाहता है, गहलोत का यह बयान भी उन्हें अध्यक्ष पद की दावेदारी से दूर ले गया।
बस से बाहर वाला बयान
विधायक दल की बैठक वाली शाम विधायकों के विरोध के देखते हुए केसी वेणुगोपाल ने अशोक गहलोत से फोन पर बात की। वेणुगोपाल ने गहलोत से विधायकों को शांत करने के लिए कहा, लेकिन गहलोत ने उनसे कह दिया कि यह मेरे बस की बात नहीं है। इससे माना गया कि गहलोत के इशारे पर ही विधायक यह सब कर रहे हैं।