नाबालिक लड़की से यौन शोषण मामले में फंसे आसाराम बापू की मुसीबतें जेल पहुंचने के बाद भी खत्म नहीं हुई हैं।
आसाराम के आश्रम की वॉर्डन और उनके सेवादार आए दिन नए-नए खुलासे कर रहे हैं, जो उनके चरित्र पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
आरोपों की इन लंबी झड़ी में नया मामला तब सामने आया, जब आसाराम के पूर्व सेवादार शिवनाथ्ा ने यह आरोप लगाया कि आसाराम उनके पुरुष सेवादारों को नामर्द बनाता था।
शिवनाथ ने एक समाचार चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया कि आसाराम अपने सेवादारों को एक खास किस्म की जड़ी-बूटी देकर उन्हें नामर्द बना देता था।
सेवादार के मुताबिक ऐसा करने का कारण यह था कि आसाराम के सेवकों की सेक्स करने की इच्छा शांत हो जाए। उनका पत्नियों से ध्यान हट जाए और वे केवल आसाराम की सेवा में लगे रहें। साथ ही आसाराम की सेवा मे लगी सेविकाओं के प्रति उनमें कामवासना ना जागे।
सिर्फ यह आरोप ही नहीं आसाराम के लिए नई मुसीबत यह है कि इन तमाम आरोपों के बाद अब उनके आश्रमों के कई सेवादार उनसे पल्ला झाड़ रहे हैं और आश्रमों से नाता तोड़ रहे हैं।