नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में जेल में दिन गुजार रहे आसाराम को करारा झटका लगा है। राजस्थान हाईकोर्ट ने पीडिता को नाबालिग माना है। अदालत ने आसाराम की उस अर्जी को खारिज कर दिया, जिसमें पीडिता को बालिग बताया गया था।
इधर, सेशन कोर्ट में आसाराम की जमानत से जुड़ी अर्जी पर सुनवाई पूरी हो गई। हालांकि अदालत ने फैसला सुरक्षित रखते हुए कार्यवाही गुरूवार तक टाल दी। अब फैसला गुरूवार को होगा।
राजस्थान हाईकोई के जस्टिस विजय विश्नोई ने आसाराम की अर्जी खारिज करते हुए कहा कि पीडिता नाबालिग ही है। इसके साथ ही बैंच ने तय किए गए आरोपों में राहत देने की अपील भी खारिज कर दी।