फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला वैद्य के लिए आसाराम को करना होगा इंतजार

Tue, 24 Sep 2013 07:48 PM IST
समीर शर्मा/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जोधपुर सेंट्रल जेल में न्यायिक हिरासत काट रहे आसाराम को महिला वैद्य के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। जोधपुर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने मामले की अगली सुनवाई 30 सितंबर तय की है।
विज्ञापन


आसाराम के वकील ने ही अदालत से अगली तारीख देने की मांग की थी।

नाबालिग से दुराचार के आरोप में फंसे आसाराम ने त्रिनाड़ी शूल से पीड़ित होने की जानकारी देते हुए जेल में महिला वैद्य की मांग की थी।

इस मामले की सुनवाई मंगलवार को होनी थी, लेकिन आसाराम के वकील ने अदालत से समय मांगा।

आसाराम के वकील फिलहाल जमानत की ओर अधिक ध्यान दे रहे हैं। इसलिए वे फिलहाल जोधपुर हाईकोर्ट में लगी जमानत अर्जी की सुनवाई की तैयारी में जुटे हुए हैं।

काटनी होगी एक महीने की जेल

आसाराम को जमानत की आस में एक महीने की जेल तो अब काटनी ही होगी। हाईकोर्ट ने आसाराम की जमानत अर्जी पर सुनवाई की अगली तारीख एक अक्टूबर तय की है।

उधर, निचली अदालत ने आसाराम को 30 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा हुआ है। ऐसे में सुनवाई से पहले तक आसाराम को जेल में एक महीना हो जाएगा।

मीडिया पर अंकुश लगाने की अर्जी खारिज

निचली अदालत में आसाराम की ओर से मीडिया कवरेज पर अंकुश लगाने के संबंध में लगाई गई अर्जी मंगलवार को खारिज कर दी गई। अदालत ने अर्जी को सारहीन बताया तथा कहा कि बचाव पक्ष कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाया है।

पुलिस ने बरामद किए दस्तावेज

जोधपुर पुलिस की टीम छिंदवाड़ा गुरुकुल के केयर टेकर शरद को लेकर छिंदवाड़ा में तथा खानसामा प्रकाश को लेकर अहमदाबाद स्थित आश्रम में साक्ष्यों और बयानों के आधार पर जांच करने के लिए पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि अहमदाबाद आश्रम से पुलिस टीम ने कुछ दस्तावेज भी बरामद किए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें