फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: ओवैसी ने मुस्लिमों के हालात पर जारी की रिपोर्ट, कहा- BJP और कांग्रेस पीठ में खंजर घोंपते आ रहे

Sat, 15 Apr 2023 08:19 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

AIMIM के प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को राजस्थान में माइनॉरिटी और खासतौर पर मुस्लिम समाज के पिछड़ेपन को लेकर एक रिपोर्ट जारी की। इसी मुद्दे पर उन्होंने बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियों को निशाने पर लिया।
विज्ञापन
सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा और कांग्रेस पर बोला हमला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असदुद्दीन ओवैसी बोले- भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने मुस्लिम समाज की बेहतरी, तरक्की और विकास के लिए कोई काम नहीं किए । ये सिर्फ आरोप नहीं मेरे हाथ मे मौजूद रिपोर्ट से उजागर है। ओवैसी ने कहा कि वह मुस्लिम समाज के हालात पर तैयार रिपोर्ट को सीएम अशोक गहलोत को भी सौंपेंगे और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को भी रिपोर्ट देंगे। ओवैसी ने कहा कि हम सोशल जस्टिस की बात करते हैं और पार्टियों को आईना दिखाते हैं, तो हमारे विरोधियों को तकलीफ हो जाती है।

विज्ञापन


मदरसों में बच्चे इसलिए पढ़ते हैं, क्योंकि सरकारों ने स्कूल नहीं खोले 
ओवैसी ने अजीबोगरीब तर्क देते हुए कहा कि मदरसों में मदरसों में बच्चे इसलिए पढ़ते हैं, क्योंकि सरकारों ने स्कूल नहीं खोले हैं। देश में बहुत बड़ा तबका आर्थिक तंगी का शिकार है। पैसों की कमी के कारण मुस्लिम एससी-एसटी और आदिवासी बच्चे सबसे ज़्यादा ड्रॉप आउट हो जाते हैं। ओवैसी बोले- इस रिपोर्ट को इसीलिए तैयार नहीं करवाया गया है कि हम सत्ता में आएं, बल्कि हम सरकारों को यह बताना चाहते हैं कि आप इन लोगों के लिए कुछ करे। ओवैसी ने कहा कि मदरसे हमेशा रहेंगे, क्योंकि इससे मुस्लिम स्कॉलर तैयार होते हैं।

मुसलमानों की पीठ में खंजर घोंपते हैं और उन्हीं के वोट से सीएम बन जाते हैं 
ओवैसी ने सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि मुस्लिम समाज को केवल वोट बैंक की तौर पर देखा जा रहा है, बल्कि 40 साल से मुसलमानों की पीठ में खंजर भोंकते आ रहे हैं और फिर उन्हीं के वोट से मुख्यमंत्री बन जाते हैं। लेकिन मुस्लिमों के उत्थान के लिए कोई काम नहीं करते हैं।
विज्ञापन

 
अतीक अहमद के बेटे असद के एनकाउंटर का सवाल
उत्तरप्रदेश में बाहुबली रहे अतीक अहमद के बेटे असद के एनकाउंटर को लेकर ओवैसी सवाल खड़े करते हुए कहा कि मैं एनकाउंटर के खिलाफ हूं। क्योंकि एनकाउंटर रूल ऑफ लॉ को कमजोर करते हैं।  महात्मा गांधी की हत्या करने वाले और राजीव गांधी के हत्या करने वालों का एनकाउंटर क्यों नहीं किया गया था।

जयपुर बम ब्लास्ट के आरोपियों को कोर्ट से इंसाफ मिल गया
राजस्थान हाईकोर्ट से जयपुर बम ब्लास्ट के आरोपियों की रिहाई के बाद गहलोत सरकार के सुप्रीम कोर्ट जाने के फैसले पर टिप्पणी करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि जब कोर्ट से उन लोगों को इंसाफ मिल गया है, तो अशोक गहलोत सरकार सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कह रही है। एक बम ब्लास्ट मामले में जब आरएसएस के 2 लोगों को बरी किया गया, तो उस समय सरकार ने कुछ क्यों नहीं किया ? तब सरकार इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट क्यों नहीं गई और उन पुलिस वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई? मैं यह सवाल पूछता हूँ।

2024 लोकसभा चुनाव की लड़ाई विचारधारा की होगी, पायलट मेरे मित्र
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी बोले- अगर 2024 में प्रधानमंत्री मोदी को सत्ता से हटाना है, तो विचारधारा तय करनी होगी । क्योंकि मुकाबला विचारधारा से होना है। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट की ओर से भ्रष्टाचार के मामले को लेकर अनशन करने के सवाल पर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि सचिन पायलट उनके मित्र हैं, लेकिन वह क्या पॉलीटिकल स्टैंड लेंगे, यह तो वही जाने। सचिन पायलट भ्रष्टाचार के मामलों की बात कर रहे हैं और उन के बड़े नेता संसद में करप्शन की बड़ी फोटो दिखाते हैं, लेकिन भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर कांग्रेस को भी अपने नीति स्पष्ट करनी होगी।

बुद्धिजीवियों से संवाद कार्यक्रम आयोजित
प्रेसवार्ता से पहले होटल क्लार्क्स आमेर में सांसद ओवैसी ने बुद्धिजीवी वर्ग के साथ मुस्लिम समाज के हालात को लेकर संवाद किया और उनके अपलिफ्टमेंट के लिए क्या कदम उठाए जाएं, इस पर सुझाव लिए।  राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी दरअसल सियासी नब्ज टटोलने आए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें