फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: फौजी ने पुलिस से कहा- 'पत्नी ने बना रखा है कुत्ता', मुझे और मेरे परिवार को जान से मारने की दे रही धमकी 

Sun, 05 Jun 2022 07:53 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

अजमेर में एक फौजी ने पत्नी से परेशान होकर उसके खिलाफ केस दर्ज कराया है। उसने पुलिस से कहा, पत्नी उसकी तस्वीरें एडिट कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करती है। उसके चहरे पर कभी कुत्ते का चेहरा तो कभी कुछ और लगा देती है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के अजमेर में एक फौजी अपनी पत्नी की हरकतों से पेरशान हो गया। आखिर में तंग आकर उसने पत्नी के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करवाया है। उसने पुलिस को बताया कि पत्नी उसकी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती है। फोटो को एडिट कर उसके चेहरे की जगह कुत्ते का चेहरा लगा देती है। फौजी ने कहा, पत्नी ने उसके खिलाफ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित उच्च अधिकारियों को झूठी शिकायतें भी भेजी हैं। इससे उसकी छवि खराब हो रही है। 

विज्ञापन


मामला अजमेर जिले के मांगलियावास थाने का है। भीमपुरा के रहने वाले फौजी मुनव्वर खान (26) ने पत्नी बिस्मिल्ला के खिलाफ केस दर्ज कराया है। अपनी रिपोर्ट में मुनव्वर ने बताया कि वह भारतीय सेना में है और वर्तमान में सिक्किम चाइना बॉर्डर पर तैनात है। 18 जनवरी को उसने आरोपी महिला के खिलाफ भैंस और सोने-चांदी के गहने चोरी करने का केस दर्ज कराया था। जांच के बाद पुलिस ने भैंस बरामद कर दिलवा दी, लेकिन गहने अब तक नहीं मिले। इसके बाद से वह नाराज हो गई और फिर गांव भाटुंडी में अलग रहने लगी। पोस्टिंग पर जाने के बाद से वह उसे लगातार परेशान कर रही है। 

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी महिला से 30 जुलाई 2020 को उसका नाता विवाह किया था। जबकि वह सभी को कहती है कि उसका निकाह हुआ था। इस तरह की झूठी जानकरी देकर वह उसका शिकायत कर रही है। पत्नी ने उसके खिलाफ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित आला अधिकारियों को भी झूठी शिकायत भेजी है। उसने बताया कि इस साल 31 मार्च को बिस्मिल्ला ने वॉट्सऐप स्टेटस पर उसकी फोटो को एडिट कर लगाया। जिसमें उसके चेहरे पर कुत्ते का चेहरा लगाया था। दूसरी तस्वीर में एक महिला नोट उड़ा रही है और उसे वहां खड़ा दिखाया। पत्नी की इस तरह की हरकत से उसकी छवि खराब हो रही है।  
विज्ञापन


इसलिए ऐसा कर रही महिला 
पीड़ित फौजी मुनव्वर का आरोप है कि बिस्मिल्ला जॉब रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने के लिए उसे परेशान कर रही है। उसे और उसके माता पिता को जान से मरवाने व मारपीट करने की धमकी फोन पर लगातार दे रही है। साथ ही झूठे मुकदमे में फंसाने की भी धमकी देकर अधिकारियों से शिकायत भी कर रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें