फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anju In Pakistan: पाकिस्तान से लौटी अंजू, कहा- मेरे पास सभी सवालों के जवाब, जानिए और क्या बोली

Wed, 29 Nov 2023 10:00 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

Anju In India: अंजू ने कहा- पति अरविंद से मेरा संबंध पहले ही टूट चुका है। उसने मेरे खिलाफ झूठा केस दर्ज कराया है। मुझे मेरे बच्चों के पास वापस आना है, मुझे किसी और से कोई मतलब नहीं है। सभी सवालों के जवाब देने के लिए मैं तैयार हूं।
विज्ञापन
अंजू ने पाकिस्तान जाकर प्रेमी नसरुल्लाह से निकाह कर लिया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी से पाकिस्तान गई अंजू भारत लौट आई है। भारत आने पहले अंजू ने एक मीडिया संस्थान से बात कर कई बातें कही। अंजू ने कहा-  मेरे पास सभी सवालों के जवाब हैं। सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस के भी जवाब देने के लिए मैं तैयार हूं। मैंने कुछ गलत नहीं किया है, अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए यह सब कर रही हूं। 

विज्ञापन




मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अंजू ने कहा- मुझे मेरे बच्चों के पास वापस आना है, मुझे किसी और से कोई मतलब नहीं है। भिवाड़ी पहुंचकर में अपने बच्चों से बात करूंगी, उनके सभी सवालों का जवाब दूंगी। अगर, वे मेरे साथ पाकिस्तान आना चाहेंगे तो उन्हें लेकर लौट जाऊंगी। अगर, वे भारत में ही रहना चाहते हैं तो यहीं रहेंगे।

अंजू ने कहा- पति अरविंद से मेरा संबंध पहले ही टूट चुका है। उसने मेरे खिलाफ झूठा केस दर्ज कराया है। मुझे उससे कोई मतलब नहीं है। मेरे माता-पिता और परिवार को हर बात की जानकारी थी। पाकिस्तान पहुंचने पर सबसे पहले मैंने अपनी बहन को कॉल कर जानकारी दी थी।
विज्ञापन


इन सवालों के जवाब समय के साथ मिलेंगे

  • क्या इस महीने के अंत में अंजू सच में भारत आ जाएगी। क्योंकि, इससे पहले भी वह आने की बात कह चुकी है, लेकिन नहीं आई
  • अंजू ने मुस्लिम धर्म अपनाकर प्रेमी नसरुल्लाह से निकाह किया है और वह फातिमा बन चुकी है, क्या परिवार वाले और बच्चे उसे स्वीकार करेंगे? 
  • पति अरविंद ने अंजू के खिलाफ केस दर्ज कराया है, क्या पुलिस उसे गिरफ्तार कर सकती है
  • अंजू के भारत लौटने पर सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर सकती हैं, क्या अंजू के पास इन सवालों के जवाब होंगे

क्या है मामला? 
20 जुलाई को अंजू घर से निकली थी। इससे पहले उसने परिवार वालों से कहा था कि वह अपनी सहेली के घर जयपुर जा रही है। अरविंद ने उसे कॉल किया तो उसका फोन बंद जा रहा था। बात में बात होने पर अंजू ने बताया कि वह लाहौर में अपनी सहेली के घर आई है। एक हफ्ते में वापस आ जाएगी। बाद में अरविंद को पता चला कि वह पाकिस्तान में अपने प्रेमी नसरुल्लाह से मिलने के लिए खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के दीर बाला में गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें