राजस्थान में भूकंप के झटके एक बार फिर महसूस किए गए हैं। गुरुवार सुबह 7 बजकर 42 मिनट पर भूकंप से धरती कांप गई। हालांकि, इस दौरान किसी तरह की हताहत नहीं हुई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
राजस्थान के बीकानेर जिले में गुरुवार सुबह फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.8 मापी गई। अभी जान-माल के किसी नुकसान की सूचना नहीं है। सुबह 7 बजकर 42 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे पहले 21 जुलाई (बुधवार) को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
विज्ञापन
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, बुधवार तड़के पांच बजकर 24 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.3 मापी गई। भूकंप का केंद्र जमीन से नीचे 110 किलोमीटर की गहराई में था।