फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar: राजगढ़ हाईवे पर हादसा, दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में बीएसएफ जवान समेत दो की मौत, एक घायल

Sat, 08 Apr 2023 09:10 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

राजगढ़ थाना अंतर्गत पिनान कस्बे विद्युत जीएसएस के पास दो मोटरसाइकिलों की आपस की टक्कर में बीएसएफ जवान समेत दो लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन
राजगढ़में सड़क हादसा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजगढ़ थाना अंतर्गत पिनान जीएसएस के पास हाईवे पर दर्दनाक हादसे में एक बीएसएफ जवान समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हादसा शुक्रवार रात पिनान कस्बे विद्युत जीएसएस के पास दो मोटरसाइकिलों के आपस में टकराने से हुआ। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से मृतक व घायलों को अलवर के राजीव गांधी सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल में तैनात बीएसएफ का जवान महामन सिंह छुट्टी पर घर आया हुआ था। यहां वो हादसे का शिकार हो गया। वहीं अन्य बाइक सवार दूसरे मृतक की पहचान यूसुफ के रूप में हुई है। वहीं, यूसुफ के पिता कालू गंभीर रूप से हो है। उनका राजीव गांधी सामान्य अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में इलाज चल रहा है। दोनों के शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मृतक बीएसएफ जवान के दो बच्चे हैं। पुलिस ने बताया कि मृतक यूसुफ (20) अपने पिता कालू के साथ रिश्तेदारी में गया था। समारोह से लौटते समय पिनान में जीएसएस के पास हादसा हो गया। वहीं, माहमन सिंह राजपूत (उम्र 35 साल) पिनान का रहने वाला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें