फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: अलवर में दो कांवड़ियों की मौत, ट्रक में दौड़ा हाईटेंशन लाइन का करंट, छह झुलसे

Wed, 23 Jul 2025 10:28 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

अलवर के लक्ष्मणगढ़ के बिचगांव में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए कांवड़ियों से भरे ट्रक में करंट दौड़ने से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने लक्ष्मणगढ़-मुंडावर रोड पर जाम लगा दिया। 6 गंभीर घायलों को अलवर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
हादसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में कावड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हरिद्वार से लौटे कांवड़िए जब गांव के शिव मंदिर में जल चढ़ा रहे थे उसी दौरान उनकी गाड़ी अचानक 11,000 वोल्ट की हाई टेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गई। पिकअप में करंट दौड़ते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और 30 से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इस घटना में दो कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसे में झुलसे 6 लोगों को अलवर रेफर किया गया है। इनमें तीन की हालत गंभीर है। इनमें कई स्थानीय लोग भी शामिल हैं, जो मंदिर परिसर में मौजूद थे। गंभीर रूप से झुलसे लोगों को लक्ष्मणगढ़ अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद अलवर और जयपुर रेफर किया गया है। इनमें से कई कावड़िये अलवर के जिला अस्पताल में लाये गए हैं, जहां इनका इलाज किया जा रहा है। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने लक्ष्मणगढ़-मुंडावर रोड पर जाम लगा दिया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन




प्रत्यक्षदर्शी राहुल प्रजापत ने बताया कि सभी कांवड़िए एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए थे, जिससे करंट तेजी से सभी में फैल गया और बड़ी संख्या में लोग बिजली का करंट लगने से घायल हो गए।लक्ष्मणगढ़ थानाधिकारी हरिओम ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रण में लिया गया। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में रेफर किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया है और प्रशासनिक अधिकारी भी वहां पहुच गए और ये सभी वहां राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। ग्रामीणों में हादसे को लेकर भारी आक्रोश भी है और भय का माहौल भी बना हुआ है। लोगों का कहना है कि बिजली हाईटेंशन लाइन का तार जब लटका हुआ था तो उसे समय रहते ठीक क्यों नहीं किया गया। यदि समय रहते उसे दुरुस्त कर दिया जाता तो यह बड़ा हादसा नहीं होता।
विज्ञापन


इस दर्दनाक हादसे में गोपाल (22) पुत्र लालाराम निवासी बिचगांव व सुरेश प्रजापत (40) पुत्र कजोड़ीराम निवासी बिचगांव की मौत हो गई। वहीं गांव के छह कांवड़िये गंभीर हैं। जिनको अलवर रेफर किया है। अन्य झुलसे हुए कांवड़ियों को लक्ष्मणगढ़ और गढ़ीसवाईराम के सरकारी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें