फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: बकाया वसूली और बिजली चोरी पर सख्ती, 20 अवैध कनेक्शन काटे, 5 लाख की वसूली के लिए दी दबिश

Sat, 20 Dec 2025 05:45 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

बकाया बिल की वसूली और बिजली चोरी रोकने के लिए चलाए गए विशेष अभियान में बिजली विभाग की टीम ने 20 अवैध बिजली कनेक्शन काट दिए। कार्रवाई के दौरान किसी भी विपरीत परिस्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस जाब्ता तैनात था।
 
विज्ञापन
बिजली विभाग ने 20 अवैध कनेक्शन काटे - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विद्युत निगम द्वारा बकाया बिलों की वसूली और बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए क्षेत्र में एक विशेष सतर्कता अभियान चलाया गया। अधीक्षण अभियंता (कोटपूतली) के निर्देशानुसार अधिशासी अभियंता के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई से बिजली चोरों और लंबे समय से बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया। यह अभियान मुख्य रूप से तालवास, चुला, गुवाड़ा और हमीरपुर जैसे क्षेत्रों में केंद्रित रहा।
विज्ञापन


अभियान के दौरान टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 20 अवैध बिजली कनेक्शन काट दिए। टीम को जांच के दौरान भारी बकाया राशि मिली, जिसमें एक 5 केवीए (1Q) के तहत तीन घरेलू कनेक्शनों पर लगभग 1.50 लाख रुपए और एक 16 केवीए (3Q) कृषि कनेक्शन पर 40 हजार रुपए का बिल बकाया था। राशि जमा नहीं होने पर इन्हें तुरंत विच्छेदित कर दिया गया। इसके अलावा करीब 5 लाख रुपए की बकाया राशि वाले 12 अन्य उपभोक्ताओं को सख्त समझाइश देकर जल्द भुगतान के निर्देश दिए गए।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 करोड़ की एमडीएमए और अफीम बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार के विरोध या कानून व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहा। इसमें हरसोरा थाने से 8 और बहरोड़ APTPS थाने से 6 पुलिसकर्मी शामिल थे। विभाग की टीम में अधिशासी अभियंता प्रशांत शर्मा के साथ विनय कुमार यादव, रमेश सैनी, हेमंत कुमार और संबंधित फीडर इंचार्ज मुस्तैद रहे।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता प्रशांत शर्मा ने स्पष्ट किया कि बिजली चोरी और बकाया वसूली को लेकर विभाग अब जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि आगामी दिनों में भी यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए समय पर बिलों का भुगतान करें और बिजली चोरी से दूर रहें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें