पांच हजार का इनामी बदमाश राहुल गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
बानसूर जिला पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार बिश्नोई (IPS) के निर्देशन में कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस की जिला स्पेशल टीम (DST) ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे एक इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने थाना बानसूर के एक प्रकरण में वांछित 5000 रुपये के इनामी अपराधी राहुल चौहान को दबोच लिया है।
लंबे समय से था फरार
गिरफ्तार अभियुक्त राहुल चौहान, पुत्र महिपाल, निवासी बाईपास चौक बानसूर, थाना बानसूर (प्रकरण संख्या 174/25) में काफी समय से पुलिस की पकड़ से दूर चल रहा था। जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नाजिम अली (RPS) के सुपरविजन में टीम का गठन किया गया था।
यह भी पढ़ें- Rajasthan: पुलिस नाकाबंदी में कार से एक करोड़ 11 लाख की नकदी बरामद, सवाई माधोपुर में पांच संदिग्ध गिरफ्तार
तकनीकी सहायता से मिली सफलता
DST प्रभारी अंकित सामरिया (उनि.) के नेतृत्व में टीम ने आसूचना संकलन और तकनीकी सहायता का उपयोग करते हुए कड़ी मेहनत से अपराधी की तलाश पतारसी की। सफलता मिलने के बाद टीम ने अभियुक्त को दस्तयाब कर थाना बानसूर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। इस पूरी कार्यवाही में कांस्टेबल प्रवीण (801) की विशेष भूमिका रही।
इस सफल ऑपरेशन में डीएसटी प्रभारी अंकित कुमार सामरिया के साथ कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार, सतपाल, मनोज, विक्रम, प्रवीण, संजय और चालक कांस्टेबल अलकेश शामिल रहे।