फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: फोन आने पर घर से निकला था युवक, सुबह सड़क पर मिली लाश

Sat, 31 Aug 2024 04:42 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

राजस्थान के अलवर में एक युवक की हत्या हो गई है। वह रात को फोन पर बात करने के बाद बाहर निकला था। सुबह उसकी लाश बरामद हुई है। 
विज्ञापन
अलवर में युवक की हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर के सदर थाना क्षेत्र के जाजोर गांव में 28 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान जाजोर का बास निवासी विशाल यादव पुत्र ईश्वर यादव के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। विशाल के चचेरे भाई रामकिशन ने बताया कि बीती रात विशाल को किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया था, जिसके बाद वह घर से निकला और वापस नहीं लौटा। सुबह उसका शव जाजोर गांव के मुख्य मार्ग पर पड़ा हुआ मिला। शव की स्थिति से प्रतीत होता है कि उसे योजनाबद्ध तरीके से हत्या की गई और शव को काफी दूर तक घसीटा भी गया था। विशाल यादव खेती-बाड़ी का काम करता था, जबकि उसके पिता ईश्वर यादव आर्मी में हवलदार के पद से रिटायर हो चुके हैं। विशाल दो भाइयों में से एक था।

रामकिशन ने बताया, "हमें सुबह तीन बजे किसी ने सूचना दी कि आपका बेटा सड़क पर पड़ा हुआ है। हमने देखा कि उसके शरीर पर गंभीर चोटें थीं। हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। पुलिस फोन की जांच करेगी तो पता चल जाएगा कि वह किसके कहने पर बाहर निकला था।" अलवर के सदर थाना के एएसआई मनोहर ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस फिलहाल घटना की तहकीकात में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें