फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव: मिठाई के डिब्बे में कलाकंद या नोट? मतदान से पहले अलवर के वार्ड 42 में वायरल वीडियो ने मचाई हलचल

Thu, 10 Sep 2026 11:05 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

अलवर नगर निकाय चुनाव में मतदान से ठीक एक रात पहले वार्ड नंबर 42 के दिवाकरी इलाके का एक कथित वीडियो वायरल हुआ, जिसमें मिठाई के डिब्बों में कलाकंद के साथ 500-500 रुपये के नोट दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
’? मतदान से पहले अलवर के वार्ड 42 में वायरल वीडियो ने मचाई सियासी हलचल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर नगर निकाय चुनाव में मतदान से ठीक एक रात पहले अलवर शहर के वार्ड नंबर 42 के दिवाकरी इलाके में वोटों की खरीद-फरोख्त को लेकर एक कथित वीडियो सामने आने से सियासी हलचल तेज हो गई है। वायरल वीडियो में मिठाई के डिब्बों में कलाकंद के साथ 500-500 रुपये के नोट दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि इन डिब्बों पर कांग्रेस प्रत्याशी दुलीचंद बैरवा की फोटो वाला स्टीकर लगा था। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रात करीब एक बजे दिवाकरी इलाके में एक कार काफी देर से घूम रही थी। कार पर शक होने के बाद कुछ लोगों ने उसका पीछा किया। इसके बाद दिवाकरी में एक स्थान पर आरजे 14 सीएम 6770 नंबर की कार खड़ी दिखाई दी। कथित तौर पर कार में सवार लोग मिठाई के डिब्बे निकाल रहे थे। इसी दौरान वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ को देखकर कार से डिब्बे निकाल रहे लोग कथित तौर पर कार और डिब्बों को मौके पर छोड़कर भाग गए।

डिब्बे खोले तो कलाकंद के साथ नोट मिलने का दावा

मौके पर मौजूद लोगों ने जब मिठाई के डिब्बे खोले तो उनमें कलाकंद के साथ 500-500 रुपये के नोट रखे होने का दावा किया गया। डिब्बों पर कांग्रेस प्रत्याशी दुलीचंद बैरवा का स्टीकर लगा होने की बात भी सामने आई। घटना की सूचना वैशाली नगर थाना पुलिस को दिए जाने की बात कही गई है। हालांकि, वैशाली नगर थाना पुलिस ने इस तरह की घटना होने से इनकार किया है।

कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा- वीडियो फेक

वायरल वीडियो को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी दुलीचंद बैरवा ने इसे फेक बताया है। उनका कहना है कि “ऐसा वीडियो किसी के लिए भी बनाया जा सकता है।” वहीं, दूसरी ओर बसपा प्रत्याशी सुमित वर्मा ने दुलीचंद बैरवा पर वोट के बदले नोट बांटने का गंभीर आरोप लगाया है।

मतदान से पहले गरमाया वार्ड 42 का माहौल

मतदान से ठीक पहले सामने आए इस कथित वीडियो ने वार्ड नंबर 42 के चुनावी माहौल को और गरमा दिया है। अब सवाल उठ रहे हैं कि वीडियो में दिखाई दे रहे मिठाई के डिब्बे वास्तव में कहां से आए, उनमें रखे नोट किसके थे और डिब्बों पर प्रत्याशी का स्टीकर कैसे पहुंचा। फिलहाल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस भी घटना से इनकार कर रही है। ऐसे में पूरे मामले की सच्चाई जांच के बाद ही सामने आ सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें